{"_id":"68d18c9c2ac976493a0d9b8f","slug":"the-road-was-built-78-years-after-independence-and-that-too-was-uprooted-in-just-four-days-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-140815-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आजादी के 78 साल बाद मिली सड़क, वो भी 4 दिन में उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आजादी के 78 साल बाद मिली सड़क, वो भी 4 दिन में उखड़ी
Mon, 22 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गांव खान मोहम्मद से मल्हड़ से माइनर के साथ बनी सड़क को हाथ से उखाड़कर दिखाते ग्रामीण।
फतेहाबाद। मुंशीवाला माइनर के साथ ढाणियों में बसे लोगों को आजादी के बाद पहली बार सड़क की सुविधा मिली। इतने सालों के बाद मिली खुशी उन लोगों के लिए फिर से उदासी लेकर आई है।
क्योंकि मार्किट कमेटी की ओर से मुंशीवाला माइनर के साथ गांव खान मोहम्मद से मल्हड़ तक जाने वाली सड़क मात्र चार दिन भी नहीं चल पाई। गांव खान माेहम्मद से मल्हड़ रोड पर ढाणी में रह रहे लोगों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
रोड के किनारे ढाणी बनाकर बैठे किसानों व लोगाें ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की ओर से बजरी के बाद तारकोल की परत बिछाने में गड़बड़ी की गई है। वहीं तारकोल की परत कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा डाला गया है। सड़क के किनारे हाथों से उखड़ रहे है।