फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road of National Highway 148-B has been turned into potholes, the worst condition of the road beyond village Bhimewala to Bithamada

Fatehabad News: गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है नेशनल हाइवे 148-बी की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The road of National Highway 148-B has been turned into potholes, the worst condition of the road beyond village Bhimewala to Bithamada
गांव समैन में गड्ढों में तब्दील नेशनल हाईवे की सड़क। - फोटो : Fatehabad
समैन। टोहाना से सुरेवाला तक जाने वाले नेशनल हाईवे 148-बी को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में जाने के बाद इस हाईवे की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। टोहाना शहर से लेकर सुरेवाला चौक तक इस हाईवे की सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। सड़क के टूटने से हालत यह हो चुके हैं कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपने स्थान तक पहुंचने के लिए इस सड़क की बजाए दूसरी सड़कें तलाश करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गांव समैन में गंदे नाले का पानी सड़क पर आने से सड़क लगातार टूट रही है। गांव भीमेवाला से आगे बिठमड़ा तक सड़क का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। गांव समैन व कन्हड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि टोहाना के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पिछले लंबे समय से इस सड़क को फोरलेन बनवाने का दावा करते रहे हैं, लेकिन इस सड़क की हालत तो दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। गौरतलब है कि हरियाणा के पंचायत एवं विकास कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने इस नेशनल हाईवे को फोरलेन बनवाने के लिए केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके उनसे आग्रह किया था। फिलहाल इस हाइवे को सिर्फ सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर तक ही चौड़ा किया जाना है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य फरवरी से पहले शुरू होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सड़क टूटने से वाहन चालकों को हो रही परेशानी
टोहाना से सुरेवाला तक इस नेशनल हाईवेे पर बारिश का पानी ठहरने से यह कई जगहों से टूट चुकी है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव भीमेवाला से गांव बिठमड़ा के बीच यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है व इस पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन चुके हैं। इन गड्ढ़ों में कई बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। फिलहाल लोक निर्माण विभाग इस सड़क को पत्थर डालकर ठीक करने में भी जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नेशनल हाईवेे को एनएचएआई के नियमानुसार 10 मीटर तक चौड़ा करने का प्रस्ताव है। सड़क को चौड़ा करने पर कितना पैसा खर्च होगा, इसकी जांच के लिए एनएचएआई अधिकारियों की एक टीम रविवार को आ चुकी है। फिलहाल सड़क के चौड़ा करने के प्रस्ताव को एनएचएआई की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बाद सड़क को बनाने के लिए टेंडर जारी होगा। इस हाईवे पर ट्रैफिक वॉल्यूम कम होने की वजह से फोरलेन बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई द्वारा पहले ही खारिज किया जा चुका है।
विजय शर्मा, एसडीओे लोक निर्माण विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed