फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road connecting the national highway has become dilapidated, drivers face problems

Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क हुई जर्जर, वाहन चालकों को होती है परेशानी

Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the national highway has become dilapidated, drivers face problems
सिरसा-हिसार रोड से दिल्ली डबवाली  राजमार्ग को जोड़ने वाली जर्जर सड़क । संवाद - फोटो : धम्म यात्रा में शामिल अनुयायी।
फतेहाबाद। सिरसा-हिसार सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले रोड के जर्जर होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क में बने गड्ढों की वजह से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस सड़क से जिले के करीब 12 गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह रोड टूटी है। इसकी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं हैं। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। बता दें कि इस सड़क के साथ स्कूल, नई अनाज मंडी और मिनी बाईपास लगते हैं। रोड टूटा होने के कारण किसानों को मंडी में फसल लेकर पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

वहीं इस रोड गुजरने वाले लोगों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ता, जिससे शहर में जाम से मुक्ति मिलती है और वाहन चालकों के समय में बचत होती है। इस रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग व मिनी बाईपास से निकलने के लिए लोगों के पास इस मार्ग का अच्छा विकल्प है, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बारिश से हुए कटाव को नहीं किया गया ठीक
मानसून के दौरान हुई बारिश से रोड की मिट्टी में कटाव होने से रोड के किनारे में गड्ढे बन गए हैं। इससे रात के अंधेरे में सामने से आ रहे वाहनों को साइड देने में परेशानी होती है। वहीं इन गड्ढों में दोपहिया वाहन चालकों को गिरने की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर रोड के साथ लगते ढाणी वासी, रामकुमार, राजेंद्र, सोनू, पवन और जिले सिंह आदि ने बताया कि इसको लेकर कई बार प्रशासन से मांग की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में इस पर संज्ञान लेते हुए जल्द समस्या का समाधान किया जाए। वहीं इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन से सड़क की दुर्दशा के बारे में जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed