फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The result of class 10th examination decreased by 3.47%, the district moved from 7th to 12th position in the state

Fatehabad News: दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 7वें से 12वें नंबर पर पहुंचा फतेहाबाद

Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The result of class 10th examination decreased by 3.47%, the district moved from 7th to 12th position in the state
फतेहाबाद के पीडीएम कॉवेंट स्कूल खाबड़ा कलां की छात्राएं परिणाम घो​षित होने के बाद खुशी का इजहार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 93.59 फीसदी रहा है, जबकि पिछले सत्र में 97.6 फीसदी था। इस परिणाम के बाद जिला प्रदेश में 7वें से 12वें पायदान पर पहुंच गया।
यहां तक टॉप टेन सूची में भी जिले के विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाए। पिछले साल के मुकाबले इस बार परिणाम 3.47 फीसदी कम रहा है। जिले में इस बार 11,255 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। जिसमें से 10,533 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 535 विद्यार्थियों की ईआईओपी यानि कंपार्टमेंट रही है। इसके अलावा 187 विद्यार्थियों की ईआर रही है यानि की दोबारा से परीक्षा में बैठने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बढ़ा : जिले में नियमित की जगह प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है। जिले का परिणाम 85.02 फीसदी रहा है। जबकि पिछले साल 84.21 फीसदी रहा था। जिले में इस बार 534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 454 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 80 विद्यार्थियों की एसेंशियल रिपीट यानि ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 9 सालों का ये रहा परिणाम

वर्ष परिणाम

2017 50.31

2018 48.99

2019 56.82

2020 69.77

2021 100

2022 69.75

2023 72.40

2024 97.06

2025 93.59

नोट : परिणाम फीसदी में है।

---------

सात सालों में परिणाम 44 फीसदी से ज्यादा बढ़ा

जिले का परीक्षा परिणाम बेशक पिछले साल की तुलना में 4.35 फीसदी तक कम रहा है, लेकिन वर्ष 2018 की बात रहें तो परिणाम 50 फीसदी से भी कम रहा है। वर्ष 2018 में 48.99 फीसदी परिणाम रहा। इसके बाद परिणाम में लगातार बढ़ोतरी हुई है और पिछले साल पहली बार 90 फीसदी से ज्यादा का आंकड़ा छुआ था। इस बार भी जिले का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा है।

-

प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बढ़ा

जिले में नियमित की जगह प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है। जिले का परिणाम 85.02 फीसदी रहा है। जबकि पिछले साल 84.21 फीसदी रहा था। जिले में इस बार 534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 454 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 80 विद्यार्थियों की एसेंशियल रिपीट यानि ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी।


-

कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों को ज्यादा अभ्यास की जरूरत होती है। वजह ये है कि कक्षा आठवीं तक कोई बोर्ड नहीं है। कक्षा नौंवी में विद्यार्थी आगे बोर्ड परीक्षा को लेकर गंभीर होता है और अभ्यास शुरू करता है। जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। इसके और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जाएंगे।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed