फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The resolve of Rajat Sanstha has brought joy to the desolate world of HIV victims

Fatehabad News: रजत संस्था के संकल्प से महक उठी एचआईवी पीड़ितों की मुरझाई दुनिया

Sun, 19 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The resolve of Rajat Sanstha has brought joy to the desolate world of HIV victims
रजत संस्था के कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए डॉ ​शिव सचदेवा।
टोहाना। दो दशक पहले एचआईवी संक्रमित युवक की आत्महत्या ने समाज को झकझोरा था। इसी घटना के बाद बनी रजत संस्था लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इससे सैकड़ों लोग बीमारी से लड़ते हुए सामान्य जीवन जी रहे हैं। संस्था अब किशोरियों में सर्वाइकल वैक्सीन पर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन








करीब 22 साल पहले क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की एचआईवी संक्रमण के चलते आत्महत्या की घटना सामने आई थी। इस घटना ने समाज को गहरा आघात पहुंचाया। इसके बाद डॉ. शिव सचदेवा और अन्य लोगों ने मिलकर रजत संस्था रूरल एसोसिएशन फॉर जन कल्याण एवं चेरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की। संस्था का उद्देश्य लोगों में एचआईवी और अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति सही जानकारी पहुंचाना और भय दूर करना रहा है।
विज्ञापन


संस्था से जुड़े विशेषज्ञों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और शिक्षकों ने मिलकर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। स्कूल, कॉलेज, ट्रक यूनियन और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों कैंप आयोजित किए गए। इन प्रयासों का सकारात्मक असर दिखा, जहां पहले लोग डर और भ्रांतियों में जीते थे, वहीं अब जागरूकता बढ़ने से संक्रमित व्यक्ति भी आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रहे हैं और समाज का व्यवहार भी बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में संस्था ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। गांवों और शहरों में महिलाओं को नियमित जांच और टीकाकरण की अहमियत समझाई जा रही है। संस्था का मानना है कि समय पर जानकारी और सावधानी से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है और समाज को स्वस्थ दिशा दी जा सकती है।

--------------







ये कार्यक्रम कर रही हैं संस्था



इन जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान लोगों को एचआईवी होने के कारण, लक्षण व बचाव के बारे में समझाया जाने लगा। संस्था के सदस्य लोगों की मिथ्या धारणाओं को दूर कर रही है। डॉ. सचदेवा के अनुसार रजत संस्था हिसार, फतेहाबाद और नजदीक एरिया में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए प्रचार सामग्री का वितरण करती है। संस्था की ओर से नागरिक अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर फ्री टेस्ट की सुविधा भी दी गई है।


---------------







ये कार्यक्रम भी चला रही संस्था, ये लोग है पदाधिकारी



संस्था डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। रजत संस्था में संरक्षक अधिवक्ता रजनीश जैन, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. शिव सचदेवा, सचिव विनोद जांगड़ा, डॉ. बलविंदर सिंह, सतपाल सिंगला, अंगद भाटिया, शंकर, मनोज भारती जिम्मेदारी निभा रहे है। संस्था की ओर से अब किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बेहतरीन कार्य के लिए संस्था को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला व जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed