फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The residents of the colony were disturbed by the movements of heavy vehicles

भारी वाहनों आवागमन से परेशान कॉलोनी के लोगों ने किया हंगामा

Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The residents of the colony were disturbed by the movements of heavy vehicles
खैरातीखेड़ा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी मे रहने वाले लोगों ने उस समय हंगामा कर दिया जब उनके मोहल्ले मे अवैध रूप से बने गोदामों मे सामान उतारने के लिए ट्रक आए। ट्रकों के पहुंचते ही वहां पर रहने वाले कॉलोनी वासियों मे रोष फैल गया। जिसके बाद मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत किया। कॉलोनी निवासी सुभाष ढाका, रामचंद्र, शिवनंदन, राकेश आदि ने बताया की उनकी कालोनी मे कुछ व्यापारियों ने अपने अवैध गोदाम बना रखे हैं। इन गोदामों में भारी भरकम वाहनों का आवागमन रहता है जिसको वजह से उनकी गलियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा इनमें कीटनाशक दवाओं के गोदाम बनने से हर समय दुर्गंध आती है। जिसकी वजह से हमारा जीना दुर्भर हो गया है। सुभाष ने बताया की इस समस्या के बारे मे बीते दिनों उन्होंने बिजली मंत्री रणजीत सिंह को भी बताया था। जिसके बाद वह मांगपत्र डीसी को प्रेषित किया था लेकिन अब तक कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इन वाहनों के आवागमन के हर दिन ट्रक चालकों के साथ झगड़ा होता है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है की उनके मोहल्ले से यह गोदाम दूर किये जाए।
विज्ञापन

इस बारे में एएसआई सर्वजीत सिंह ने बताया कि सूचना आई थी। वह मौके पर गये थे और समस्या का समाधान करवाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। वहीं जिन व्यापारियों के वहां पर गोदाम है उनसे भी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed