फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The ration quota will change in November-December, with wheat decreasing and millet increasing. BPL cardholders will get two kilos of wheat and three kilos of millet per unit, while Pink cardholders will get 12 kilos of wheat and 23 kilos of millet.

Fatehabad News: नवंबर-दिसंबर में बदलेगा राशन का हिस्सा, गेहूं घटेगा और बाजरा बढ़ेगा, बीपीएल कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो बाजरा, गुलाबी कार्डधारकों को 12 किलो गेहूं और 23 किलो बाजरा मिलेगा

Wed, 23 Sep 2026 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
The ration quota will change in November-December, with wheat decreasing and millet increasing. BPL cardholders will get two kilos of wheat and three kilos of millet per unit, while Pink cardholders will get 12 kilos of wheat and 23 kilos of millet.
फतेहाबाद। राशन डिपो पर नवंबर और दिसंबर में गेहूं और बाजरे के वितरण की व्यवस्था बदल जाएगी। नई व्यवस्था में गेहूं की मात्रा घटेगी, जबकि बाजरे की मात्रा बढ़ाई जाएगी। बीपीएल राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो बाजरा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं गुलाबी राशन कार्डधारकों को 12 किलो गेहूं और 23 किलो बाजरा दिया जाएगा। अक्तूबर में पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही राशन वितरित होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार नवंबर और दिसंबर में राशन वितरण का अनुपात बदला गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में बीपीएल परिवारों को प्रति यूनिट चार किलो गेहूं और एक किलो बाजरा मिलता है। नवंबर से उन्हें दो किलो गेहूं और तीन किलो बाजरा मिलेगा। यानी गेहूं दो किलो कम और बाजरा दो किलो अधिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबी राशन कार्डधारकों के राशन में भी बदलाव होगा। वर्तमान व्यवस्था में उन्हें 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा मिलता है। नवंबर और दिसंबर में इसके उलट 12 किलो गेहूं और 23 किलो बाजरा दिया जाएगा। इस तरह गेहूं की मात्रा 11 किलो घटेगी और बाजरे की मात्रा 11 किलो बढ़ जाएगी। अक्तूबर माह में पुरानी व्यवस्था से मिलेगा राशन : अक्तूबर माह में बीपीएल राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट चार किलो गेहूं और एक किलो बाजरा ही मिलेगा। नवंबर से नई व्यवस्था लागू होगी। इसलिए अक्तूबर और नवंबर के राशन वितरण में लाभार्थियों को मिलने वाले अनाज की मात्रा अलग रहेगी। विभाग की ओर से राशन डिपो संचालकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।
फतेहाबाद जिले में कुल 1,67,479 राशन कार्ड हैं। इनसे 6,26,285 लाभार्थी जुड़े हैं। इनमें 10,670 गुलाबी राशन कार्ड हैं, जिनके 29,448 लाभार्थी हैं। जिले में 1,56,809 बीपीएल राशन कार्ड हैं और इनके तहत 5,96,837 लाभार्थी जुड़े हुए हैं।
नवंबर और दिसंबर में इन सभी लाभार्थियों को बदली हुई व्यवस्था के अनुसार राशन मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव केवल नवंबर और दिसंबर के लिए किया गया है। इसके बाद राशन वितरण की व्यवस्था के संबंध में मुख्यालय के निर्देश लागू होंगे।

डिपो संचालकों को लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में अनाज देना होगा। लाभार्थियों को राशन लेते समय गेहूं और बाजरे की निर्धारित मात्रा की जानकारी रहेगी। इससे वितरण में असमंजस की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed