{"_id":"6a469dfcfeb5da6acf069db6","slug":"the-rains-came-and-the-system-was-washed-away-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-156685-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी बरसा...बह गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी बरसा...बह गई व्यवस्था
Thu, 02 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
भूना। शहीद भगत सिंह पार्क के पास धंसी सड़क पर पलटा रेत से भरा ट्राला। ग्रामीण
भूना। मानसून की पहली ही बारिश ने शहर की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। वीरवार तड़के हुई बारिश के बाद पानी निकासी पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क शहीद भगत सिंह पार्क के पास धंस गई जिससे सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर सात वाहन कीचड़ में फंस गए। इनमें रेत से भरा ट्रॉला पलट गया जबकि ट्राले, कैंटर और कारें सड़क में धंस गईं। हादसे में ट्राला चालक रामनिवास को मामूली चोटें आईं हैं।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से पलटा ट्रॉला हटवाकर यातायात बहाल कराया। दोपहर बाद संबंधित एजेंसी ने मरम्मत कार्य शुरू किया। बारिश के कारण रतिया-जाखल मार्ग पर भी जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ।
उल्लेखनीय है कि शहर में पाइपलाइन कार्य के लिए कई जगह खोदाई की गई थी जिसके बाद सड़क को अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। तेज बारिश में मिट्टी बह गई और सड़क कई स्थानों पर धंस गई। भारी वाहनों के गुजरने से स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई जिससे यहहादसा हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
हाईवे पर घंटों बाधित रहा यातायात
सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर सड़क धंसने के बाद लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। वाहन फंसने से जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉला हटवाया और धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। इस दौरान कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकलते नजर आए।
-- -- -- -- -- -
लोग भुगत रहे लापरवाही का खामियाजा
नगर पालिका भूना के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने कहा कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने संबंधित विभागों को 15 जून तक बारिश के पानी निकासी से जुड़े सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो पूरे मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।