फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The protest in Swami Nagar ends, with 3 to 6 feet more road space available

Fatehabad News: स्वामी नगर में धरना खत्म, रास्ते के लिए 3 से 6 फीट और मिलेगी जगह

Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The protest in Swami Nagar ends, with 3 to 6 feet more road space available
स्वामी नगर में धरने का समाप्त करवाने पहुंचे पूर्व विधायक चौधरी दुड़ाराम। स्रोत मोहल्लावासी
फतेहाबाद। स्वामी नगर मोहल्ला में पिछले 10 दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त करवाया। कॉलोनी के मालिक बंटी गढ़वाल ने रास्ते के साथ लग रही अपनी में से तीन से लेकर 6 फीट तक की जमीन छोड़ने की सहमति दी है।
विज्ञापन


इससे कॉलोनी का रास्ता जो पहला था अब उसमें फेरबदल नहीं होगा। पार्षद व मोहल्ले के लोग मामले को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी से मिले थे। शहर की बाहरी कॉलोनी स्वामी नगर मोहल्ला में निजी जमीन पर कॉलोनी काटे जाने के कारण कॉलोनी के मुख्य रास्ते की जमीन कॉलोनी में आ गई थी, जिस पर मोहल्ला निवासी विरोध जता रहे थे। अब रास्ता दिए जाने के बाद धरना उठा लिया गया है।
विज्ञापन


स्वामी नगर मोहल्ला निवासी पार्षद ज्ञान चंद ने बताया कि नई कॉलोनी के निर्माण के दौरान, उनके मोहल्ले से निकलने वाले मुख्य रास्ते को संकरा किया जा रहा था। इस कारण, मोहल्ले के कई घरों के सामने आवाजाही की समस्या पैदा हो रही थी। इसके लिए निवासियों ने एकजुट होकर धरने का रास्ता अपनाया था। उन्होंने रास्ता को लेकर मुख्यमंत्री नायाब से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की थी, जिसके जिला प्रशासन के सहयोग से रास्ता मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मांग पूरी, मिला 17 फीट का रास्ता



लगातार 10 दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद, कॉलोनी मालिक और स्थानीय निवासियों के बीच समझौता हो गया है। कॉलोनी मालिक ने निवासियों की मांग को मानते हुए रास्ता देने पर सहमति जताई। समझौते के तहत, अब कॉलोनी को 17 फीट चौड़ा रास्ता मिल गया है। धरना समाप्त होने के बाद, मोहल्ला निवासियों ने इस फैसले पर संतुष्टि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed