फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The poison of drugs reached Mamata's hands

Fatehabad News: ममता के हाथों तक पहुंचा नशे का जहर

Sun, 02 Aug 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
The poison of drugs reached Mamata's hands
फतेहाबाद। नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर अलग हथकंडे अपना रहे। तस्करी में कहीं लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है तो कहीं रोडवेज बसों के जरिये सप्लाई पहुंचाई जा रही है। यही नहीं पुलिस के पकड़ में न आए इसलिए महिलाओं के जरिये तस्करी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 माह में जिले में 45 महिलाएं नशीले पदार्थों की तस्करी करते गिरफ्तार की गई हैं। इनमें कहीं मां-बेटी शामिल है तो कहीं पति के साथ मिलकर तस्करी की जा रही है। एसपी निकिता खट्टर ने थाना प्रभारियों, क्राइम यूनिटों के प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि संदिग्ध महिलाओं पर निगरानी रखें। हाल ही में शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में पुलिस ने 17 लोगों को नशा करते हुए पकड़ा। इसमें एक महिला भी शामिल थी। यहां पर 100 रुपये लेकर 500 रुपये तक लेकर नशा करवाया जाता था।
विज्ञापन

-
इलेक्ट्रिक स्कूटी पर महिला कर रही हेरोइन की सप्लाई
रतिया में पुलिस ने पंजाब के मानसा जिले के रियोंद कलां निवासी पलविंद्र कौर उर्फ गगन को 5.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला इलेक्ट्रिक स्कूटी पर हेरोइन की सप्लाई कर रही थी। आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ रतिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिल्ली से आ रहा मेडिकल नशा
पुलिस विभाग गांवों में मेडिकलों की जांच करवाएगा। पुलिस ने इस बारे में नई रणनीति तैयार की है ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर गांवों में बने मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कोई केमिस्ट बिना लाइसेंस के दवाइयां तो नहीं बेच रहा है। केमिकल नशा मुख्य रूप से दिल्ली और पंजाब से हरियाणा में आ रहा है।
-
त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट
जिले में अब एनडीपीएस की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। इस कोर्ट के बनने से नशा तस्करी से जुड़े मामलों में तेजी से फैसले आने की उम्मीद है। त्वरित न्याय से तस्करों को जल्द सजा मिलेगी। इससे नशा कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

-
नशा तस्करी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक गंभीर सामाजिक चुनौती है। तस्कर अक्सर पुलिस की नजर से बचने के लिए महिलाओं का सहारा लेते हैं। गिरफ्तार हुई महिलाओं में मां-बेटी और पति-पत्नी भी शामिल हैं। ये दर्शाता है कि नशाखोरी का जाल परिवारों तक फैल रहा है। पुलिस इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए विशेष अभियान चला रही है।
- निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed