फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The person drowned in the canal

भाखड़ा नहर में डूबा रिटायर्ड वीएलडीए

Wed, 14 Oct 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The person drowned in the canal
भाखड़ा नहर पुल पर परिजन पटरी पर बैठे हुए । - फोटो : Fatehabad
खैरी हेड पर भाखड़ा नहर में नहाते समय रिटायर्ड वीएलडीए का पांव फिसलने से वह पानी में बह गए। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई गई है। भाखड़ा नहर में डूबे वीएलडीए को प्रवासी मजदूरों ने बचाने का प्रयास भी किया परंतु मौके पर तीनों मजदूरों में से किसी को पानी में तैरना नहीं आता था। इसलिए कोशिश विफल हो गई। भाखड़ा नहर में नहाने से पहले बुजुर्ग ने अपने कपड़े मोबाइल फोन व चप्पल नहर की पटरी पर रख दी थी। परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रोज माइनर में नहाते थे, आज भाखड़ा पर पहुंच गए
परिजनों के अनुसार 66 वर्षीय रिटायर्ड वीएलडीए सुरेश कुमार टुटेजा खैरी रोड पर प्रतिदिन सुबह के दौरान माइनर में स्नान करने के लिए घर से आते थे। बुधवार को माइनर में पानी नाममात्र था इसलिए वह भाखड़ा नहर में नहाने पहुंच गए थे। बुजुर्ग के सबसे छोटे बेटे अतुल टुटेजा ने बताया कि भाखड़ा नहर के पास कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरेश कुमार ने अपने कपड़े उतारने के बाद भाखड़ा नहर की सीढ़ियों पर दो बार स्नान कर वापस आए थे। मगरतीसरी बार गमछा धोने के लिए सीढ़ियों से नीचे गए तो वापस नहीं आए। जब बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज आई तो प्रवासी मजदूरों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया। मगर मजदूरों के देखते ही देखते बुजुर्ग पानी में बह गया।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में रिटायर्ड हुए थे सुरेश कुमार
पशुपालन विभाग में बतौर वीएलडीए सुरेश कुमार वर्ष 2013 अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिन्होंने लगातार 13 वर्षों तक अकेले बैजलपुर में ही अपनी सेवाएं दी थी। सुरेश कुमार एक साधारण जीवन व्यतीत कर रहे थे। सुरेश कुमार के तीन बेटे हैं जो 2 विवाहित तथा एक अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौखिक रूप से उन्हें वीएलडीए सुरेश कुमार के नहर में डूबने की सूचना मिल चुकी है। जिसकी तलाश की जा रही है। -कपिल कुमार सिहाग, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed