{"_id":"68ebeee6c0ecfda5a908d841","slug":"the-path-to-development-is-obscured-by-the-darkness-of-indifference-fatehabad-news-c-21-hsr1041-728645-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विकास की डगर पर उदासीनता का अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विकास की डगर पर उदासीनता का अंधेरा
Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
भूना रोड पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें। संवाद
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर करीब डेढ़ साल के बाद बाईपास तक स्ट्रीट लाइटें लग चुकी हैं लेकिन इन लाइटों को अभी भी जलने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। रोड के बनने के एक साल तक लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद भूना रोड कैंची से बाइपास तक लगने वाली लाइटों को लेकर विवाद चलता रहा। दोनों विभाग एक दूसरे पर रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए जिम्मेवारी देते रहे।
करीब छह माह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से भूना रोड कैंची से बाईपास तक लाइटों के लगाने को लेकर टेंडर लगाया गया। इसके बाद भूना रोड पर स्ट्रीट लाइटें तो लग गईं लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन जारी नहीं होने के कारण अब तक लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइठें लगाकर नगर परिषद को सौंप दी गई है। अब भविष्य में उसकी देखभाल नगर परिषद की ओर से की जाएगी।
-- --
दुकानों के साथ ही कई कॉलोनियां भी हैं इस रोड पर
भूना रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइटों के लगाने के बाद नगर परिषद की ओर से इन लाइटों के लिए बिजली मीटर लगवाना था, जो अभी तक नहीं लगा है। करीब डेढ़ साल का समय बीत जाने के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। भूना रोड पर काफी संख्या में दुकानों के साथ ही कई कॉलोनियां भी हैं।
विज्ञापन
-- --
नागरिकों को हो रही परेशानी
स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण भूना रोड पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। यह रोड शहर के बाहर जाने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जहां रात के समय भारी ट्रैफिक रहता है। अंधेरे के कारण राहगीरों, विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। साथ ही यह सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का विषय है।
-- --
भूना रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनके लिए बिजली मीटर लगना है। नगर परिषद की ओर से मीटर लगाने के लिए आवेदन किया हुआ है। जल्द ही मीटर लगने के बाद सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद फतेहाबाद।