फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The party to which I was loyal gave me this reward: Jarnail

जिस पार्टी के प्रति वफादार रहा उसने यह इनाम दिया : जरनैल

Thu, 16 Apr 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The party to which I was loyal gave me this reward: Jarnail
कांग्रेस पार्टी द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद संवादाता से बातचीत करते हुए रतिया विधायक जरनैल स
रतिया। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में अपने पांच विधायकों को निलंबित कर दिया। इन पांचों में रतिया से विधायक जरनैल सिंह का नाम भी शामिल है। निलंबन पर जरनैल सिंह ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई करार दिया है। विधायक ने कहा कि पार्टी ने उनके साथ धक्का किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया था जिसका उन्होंने जवाब भी दिया था इसके बावजूद उनकी बात सुने बिना ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। हाईकमान को चाहिए था कि वे हमें बुलाते और हमारा पक्ष सुनते। जिस पार्टी के प्रति मैं हमेशा वफादार रहा उसने मुझे यह इनाम दिया है।
विज्ञापन


-

भावुक हुए विधायक

विधायक जरनैल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 20 साल से रतिया में खून-पसीना एक करके कांग्रेस को मजबूत किया है और पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। विधायक ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि रतिया के 87 हजार मतदाताओं ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। अगर उन्हें सस्पेंड करने का आधिकारिक पत्र मिलता है, तो वे अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगे। वे इस मुद्दे पर पार्टी हाईकमान से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed