फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The partner of the fake female police officer was also arrested, she had got the uniform stitched

Fatehabad News: नकली महिला पुलिसकर्मी का साथी भी काबू, इसी ने सिलवाई थी वर्दी

Tue, 06 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The partner of the fake female police officer was also arrested, she had got the uniform stitched
 सिमरन
फतेहाबाद/ टोहाना। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक रखने और पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ने की आरोपी सिमरन के साथी सत्यवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सत्यवान ने पुलिस को बताया कि उसने ही वर्दी सिलवाकर सिमरन को दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी के साथ मिलकर आरोपी सिमरन लोगों पर वर्दी का डर दिखाती थी। बिजली मीटर की जांच के नाम पर आरोपी सिमरन अपने साथी सत्यवान के साथ वर्दी पहनकर निकलती थी। वह खुद को विजिलेंस में तैनात बताती थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने सत्यवान की गाड़ी को अनुबंध पर लिया था। सिमरन भी इसी गाड़ी का इस्तेमाल करती थी। आरोपी सिमरन कई बार फतेहाबाद की पुलिस लाइन में आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गाड़ी सरकार के लिए अनुबंधित होने के कारण लोगों को भी लगता था कि सिमरन असली पुलिस कर्मचारी होगी। सदर थाना प्रभारी टोहाना शादीराम ने बताया कि आरोपी को काबू किया गया है।


-

पंजाबी गानों का शौक है सिमरन को

सिमरन ने इंस्टाग्राम पर अपना कौर77869 के नाम से अपना अकाउंट बनाया है। सिमरन को 151 लोग इस अकाउंट पर फॉलो करते हैं। उसने इस अकाउंट में 182 वीडियो डाली हैं। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इंस्टाग्राम आईडी से पुलिस की वर्दी पहनकर बनाई गई वीडियो को डिलीट कर दिया है। सिमरन ने कई पंजाबी गानों पर ही रील बनाई है। रील को देखकर ऐसा लगता है कि सिमरन रील के माध्यम से किसी को जवाब देना चाहती है। यह दिखाना चाहती हो कि वह बहुत ही कामयाब हो गई है। हालांकि उसने कुछ दुख भरे पंजाबी गानों पर भी रील बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed