फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The organization 'Zindagi Kachre Ke Beech' has sparked hope for cleanliness

Fatehabad News: बछड़ा आगे आने से पूर्व राज्यपाल के बेटे मनीष की कार दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 22 Aug 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The organization 'Zindagi Kachre Ke Beech' has sparked hope for cleanliness
गांव गिलाखेड़ा के पास दुर्घनाग्रस्त हुई पूर्व गवर्नर के बेटे की गाड़ी
फतेहाबाद। गांव गिलाखेड़ा के पास पूर्व गवर्नर प्रो. गणेशी लाल के बेटे और भाजपा नेता मनीष सिंगला की गाड़ी शनिवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से मनीष सिंगला समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी के सामने अचानक बछड़ा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी बछड़े से टकरा गई। हादसे में फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

मनीष सिंगला अपने ममेरे भाई का हाल जानने के लिए हिसार गए थे। उनके ममेरे भाई का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। मुलाकात के बाद वह शाम को हिसार से सिरसा लौट रहे थे। फतेहाबाद पार करने के बाद गिल्लाखेड़ा के पास डिवाइडर पार करके अचानक बछड़ा उनकी फॉर्च्यूनर के सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मनीष सिंगला के साथ चालक, पीएसओ और पीए भी मौजूद थे। टक्कर के बाद सभी एयरबैग खुल गए जिससे किसी को चोट नहीं लगी। वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद मनीष सिंगला दूसरी गाड़ी से सिरसा के लिए रवाना हो गए।

सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी के आगे जानवर आने से हादसा हुआ। गाड़ी सवार लोग दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए थे। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed