{"_id":"69fa24dd2f7bfe32e1088ac1","slug":"the-organization-is-issuing-fake-certificates-to-those-who-marry-for-love-the-womens-commission-has-directed-the-dc-to-investigate-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153254-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रेम-विवाह करने वालों को संस्था जारी कर रही फर्जी प्रमाणपत्र, महिला आयोग ने डीसी को जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रेम-विवाह करने वालों को संस्था जारी कर रही फर्जी प्रमाणपत्र, महिला आयोग ने डीसी को जांच के दिए निर्देश
Tue, 05 May 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर-सखी का निरीक्षण कर जानकारी लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भ
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एक संस्था ने शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि शहर में एक संस्था और है जो घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाले युवाओं को फर्जी विवाह प्रमाणपत्र जारी कर रही है। संस्था रजिस्टर्ड नहीं है और इस काम के लिए 50 हजार रुपये तक वसूले जा रहे है।
इस पर चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को जांच के निर्देश दिए हैं। चेयरपर्सन रेणु ने बताया कि हांसी में फतेहाबाद के महिला संबंधित 10 मामलों की सुनवाई की गई है। इनमें से दो अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक पाए गए हैं। एक मामले में परिवार के भीतर बहू और ससुर के संबंधों की शिकायत सामने आई है जिस पर आयोग गंभीरता से सुनवाई कर रहा है।
महिला के पति का कहना है कि पत्नी के गर्भ में जो बच्चा है वह उसके पिता का है। इसका डीएनए करवाया जाए। मामले में 10 दिन में एसपी को जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल पारिवारिक ताने-बाने को तोड़ती हैं बल्कि समाज के नैतिक ढांचे को भी कमजोर करती हैं।
विज्ञापन
रेणु ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में नशा, जुआ और ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेकर गलत गतिविधियों में लिप्त होने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। एक प्राइवेट बैंक बच्चों को ऋण देकर उनसे 36 प्रतिशत तक ब्याज वसूल रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। इस विषय में आयोग ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेज सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रेणु भाटिया ने अपने दौरे के दौरान वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा की। इसके पश्चात वे सदगुरु अपना घर में जाकर वहां रह रहे विशेष बौद्धिक क्षमता वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी देखभाल व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चेयरपर्सन ने गुरुकुल मताना में पौधरोपण किया और विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद चेयरपर्सन ने जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित भी किया।
-
सहमति संबंध के बढ़ते मामलों पर कानून में पुनर्विचार की जरूरत
रेणु भाटिया ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महिला आयोग के पास आने वाली शिकायतों में लगभग 60 प्रतिशत मामले लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े हैं।
-
मासूम शर्मा को होना होगा पेश
गायक मासूम शर्मा के पेश न होने के सवाल पर राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि पेश तो होना ही पड़ेगा कानून से बड़ा कुछ नहीं है। संजय दत्त को भी फिल्म सेंसर के जरिए नोटिस दिया गया था। इस पर वे पेश हुए और 50 बेटियों की जिम्मेदारी ली थी। चेयरपर्सन ने सिंगर, लेखक और डांसर सहित सभी रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से अपील की कि वे अपनी अभिव्यक्ति में मर्यादा और कानून का पालन करें। महिलाओं के अपमान या उनकी छवि को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी सामग्री को महिला आयोग सहन नहीं करेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
स्कूलों से लेकर बाजार में गठित होगी कमेटियां
चेयरपर्सन ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि स्कूलों से लेकर बाजार में भी आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाए। जिला स्तर पर गठित होने वाली कमेटी में महिला आयोग की तरफ से भी सदस्य शामिल होगा। डीसी डॉ. विवेक भारती को एक माह में गठित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।