फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The only brother of two sisters died, family members accused him of murder and blocked the road for three hours

Fatehabad News: दो बहनों के इकलौते भाई की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा तीन घंटे किया रोड जाम

Sun, 10 Nov 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The only brother of two sisters died, family members accused him of murder and blocked the road for three hours
जाखल थाने के बाहर सडक पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण
जाखल। गांव साधनवास के पास शुक्रवार रात को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक युवक का सिर फटा हुआ और काफी दूरी पर उसकी दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पड़ी मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ दोपहर करीब एक बजे थाने के बाहर जाम लगा दिया। जिससे जाखल से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक रोड जाम रखा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसपी जगदीश काजला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि मामले की जांच सीआईए से करवाई जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुनीम था युवक, काम से लौटते से हुई घटना
गांव सिधानी निवासी 24 वर्षीय सतगुरु जाखल की अनाजमंडी में आढ़त की दुकान पर मुनीम का कार्य करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार देर रात अपना काम निपटाकर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। शनिवार अलसुबह उसका शव लहूलुहान अवस्था में जाखल-रतिया रोड पर गांव साधनवास के पास खेतों में मिला। उसका सिर फटा हुआ था और बाइक करीब डेढ़ एकड़ दूर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि सतगुरु की किसी ने मारपीट कर हत्या की है।
-पुलिस ने दर्ज किया मामला
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस से आश्वासन मिला है कि 10 दिन के अंदर इस मामले में पूरी जांच की जाएगी।
- जाम से लोग हुए परेशान
जाम से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले जाखल, कुलां, भूना मार्ग अवरुद्ध रहा। इसे लेकर सड़क के दोनों ओर वाहनों को लंबी कतार लग गई। तीन घंटे के बाद खुले जाम के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

- गांव सिधानी के एक युवक की मौत हुई है। परिजनों व ग्रामीणों का मानना है कि मृतक की बाइक काफी दूरी पर पड़ी मिली है। इसे लेकर संशय बना हुआ है कि यह हादसा है या फिर हत्या। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसे लेकर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में सीआईए की टीम गहनता से जांच करेगी। जरूरत पड़ी तो एसआईटी की भी अलग से टीम बनाई जाएगी।
-जगदीश काजला, डीएसपी टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed