{"_id":"67703d7c6ec8c6386a0c8435","slug":"the-number-of-patients-increased-due-to-rain-and-cold-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-127077-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश और ठंड से बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश और ठंड से बढ़ी मरीजों की संख्या
Sat, 28 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
मरीज की जांच करते हुए डॉ शिव सचदेवा।
फतेहाबाद। जिले में लगातार बढ़ती ठंड के साथ ही बड़े, बूढ़े और बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को खांसी और जुकाम की शिकायत हो रही है। जिले में पिछले दो दिनों में बारिश के कारण बढ़ती ठंड से ठिठुरन भी बढ़ रही है। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होने से ठंड बढ़ गई। इससे बच्चे व बूढ़े इसका शिकार हो रहे हैं।
जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बच्चों की सेहत पर इसका काफी असर पड़ रहा है। बच्चों की छाती में संक्रमण से खांसी, जुकाम, नाक बंद या बहने और बुखार की शिकायत मिल रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में शिशु रोग डॉक्टर के पास रोजाना पहले करीब 30 बच्चों की ओपीडी थी। यह बढ़कर अब 50-60 तक हो गई है। डॉक्टर भी अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं कि ठंड के साथ ही मौसम भी बदल रहा है। ऐसे में हर किसी को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। खासकर बदलते मौसम में बच्चों और नवजात को सुरक्षित रखने की जरूरत है। इनको देखभाल की जरूरत ज्यादा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बच्चों के खानपान का रखें विशेष ध्यान
- डॉ. वरुण मुंजाल ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। नवजात शिशु और छोटे बच्चे का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार एवं निमोनिया होने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में सभी लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सुरक्षित रहने की जरूरत है। खासकर बच्चे की मां को उसकी सेहत एवं खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
-- -- -- -
ठंड के कारण मरीजों में सबसे ज्यादा युवा
- जिला नागरिक अस्पताल में ठंड से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों में सबसे ज्यादा युवा शामिल है। नागरिक अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बारिश होने के कारण सुबह के समय धुंध के साथ तेज हवा चलने से नागरिक बीमार पड़ रहे हैं। सभी नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।