{"_id":"69e3c3eee1313ab2c30cf43e","slug":"the-new-streetlights-installed-six-months-ago-on-bhuna-road-are-not-working-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-152271-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना रोड पर 6 माह पहले लगीं नई स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना रोड पर 6 माह पहले लगीं नई स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहीं
Sat, 18 Apr 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के भूना रोड पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। भूना रोड पर नगर परिषद की ओर से लगभग छह महीने पहले लगाई गईं नई स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। रखरखाव की कमी और तकनीकी खराबी के कारण पूरी सड़क पर अंधेरा छाया हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह शहर का व्यस्त मार्ग है जो कई कॉलोनियों को जोड़ने के साथ-साथ भूना, जाखल और चंडीगढ़ जैसे कस्बों की ओर जाने का मुख्य रास्ता भी है। यहां दुकानदार दीपक कंबोज, अमन सिंह और निशांत कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि लाइटें लगने से पहले उम्मीद थी कि रात के समय आवागमन आसान होगा लेकिन कुछ ही समय में सभी बंद हो गईं।
फिलहाल करीब दो किलोमीटर क्षेत्र पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है। सुबह जल्दी काम पर जाने वाले मजदूरों और रात में लौटने वाले कर्मचारियों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। अंधेरे के कारण बेसहारा पशु भी सड़क पर आ जाते हैं जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
-- --
खंभा गिरने से बंद हुई थी लाईटें
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्ट्रीट लाइट का खंभा गिर गया था जिसके बाद बिजली आपूर्ति में फाल्ट आ गया। यह ठीक न होने से पूरी लाइट व्यवस्था ठप है। यह मार्ग भाजपा कार्यालय और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास भी स्थित है जहां दिनभर सत्ताधारी राजनेताओं से लेकर अफसरों तक की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
--
खंभा गिरने के कारण स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई थी। स्ट्रीट लाइटों में आए फाल्ट को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद, फतेहाबाद।