फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The name of someone's daughter-in-law is not able to be added to someone's child.

किसी की बहू तो किसी के बच्चे का नहीं जुड़ पा रहा नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
The name of someone's daughter-in-law is not able to be added to someone's child.
फतेहाबाद में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
किसी की बहू तो किसी के बच्चे का नहीं जुड़ पा रहा नाम
विज्ञापन

355 दिनों बाद भी राशन कार्डों का पीपीपी से नहीं कर पाया विभाग मिलान, रोजाना 350 लोग कार्यालयों के काट रहे चक्कर
जिले में 1.65 लाख राशन कार्ड और उसमें 6 लाख 86 हजार लोग जुड़े
अधिकारी बोले- कई परिवारों के राशन कार्ड एक पीपीपी अलग-अलग नहीं, मिलान में हो रही देरी
फोटो नंबर 25
मुकेश खुराना
फतेहाबाद। राशन कार्डों का परिवार पहचान पत्र से मिलान करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने फरवरी 2021 में राशन कार्ड अपडेट करने वाला पोर्टल बंद कर दिया था। 355 दिनों बाद भी पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। वजह ये ही है कि राशन कार्डों का परिवार पहचान पत्र के साथ मिलान नहीं हुआ है। जिले के 1.65 लाख राशन कार्ड हैं और इसमें 6 लाख 86 हजार 640 लोग शामिल हैं। पोर्टल बंद होने के कारण नाम न जुड़ पा रहा है और न ही कट पा रहा है।
इसके चलते रोजाना करीब 350 लोग कार्यालयों में नाम जुड़वाने और कटवाने के लिए चक्कर काट रहे है लेकिन जवाब ये ही मिल रहा है कि अभी पोर्टल बंद है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने और कटवाने को लेकर इस समय सबसे ज्यादा लोग वह प्रभावित है जिनकी बेटी की शादी हो चुकी है और नाम कटवाना है और दूसरा वह लोग शामिल हैं जिनके परिवार में बहू आ गई है और उन्होंने नाम जुड़वाना है। इसके अलावा पांच साल से ऊपर हो चुके बच्चे का नाम भी राशन कार्ड में दर्ज नहीं हो पा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पीपीपी में दर्ज डाटा ही राशन कार्ड का काम करेगा, लेकिन अभी तक राशन के लिए पीपीपी को लिंक नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन

जिले में ये है राशन लेने वालों की स्थिति :
क्षेत्र एएवाई सीबीपीएल ओपीएच एसबीपीएल
फतेहाबाद 12827 16069 76092 24913
जाखल 1210 4179 12024 10595
भट्टू 2887 3321 24528 7146
भूना 4473 6433 33025 15455
रतिया 10763 15238 58059 29948
टोहाना 8478 14916 34817 29657
राशन कार्ड एक पीपीपी तीन, मिलान में हो रही देरी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की माने तो एक परिवार में राशन कार्ड एक है और अब उन्होंने परिवार पहचान पत्र अलग बनवा लिए हैं, कई परिवारों में तीन-तीन पीपीपी तक बन गए हैं। इसके चलते राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का परिवार पहचान पत्र में मिलान को लेकर समस्या हो रही है। अहम बात यह है कि राशन कार्ड में जो मुखिया है और वह परिवार पहचान पत्र में भी साथ है तो उन्हें राशन मिलेगा। इसके अलावा अन्य लोगों के नाम कट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीएल राशन कार्ड धारकों को छोड़ सभी को मिल रहा है राशन
जिले में 1 लाख 65 हजार 468 राशन कार्ड है और इसमें 6 लाख 86 हजार 640 सदस्य जुड़े हुए हैं। एएवाई राशन कार्ड में 40 हजार 638, एपीएल में 2 लाख 29 हजार 587, सीबीपीएल में 60 हजार 156, ओपीएच में 2 लाख 38 हजार 545, एसबीपीएल में 1 लाख 17 हजार 714 लोग शामिल हैं। एपीएल के 2 लाख 29 हजार लोगों को छोड़ सभी को राशन मिल रहा है।
कोट
बच्चे का नहीं शुरू हो पा रहा है राशन
राशन कार्ड में बच्चे का नाम दर्ज करवाना है जो कि पांच साल का होने पर होता है। कार्यालय के चक्कर काट रहे है लेकिन दर्ज नहीं हो रहे है। परिवार पहचान पत्र में बच्चे का नाम दर्ज है। लेकिन राशन नहीं मिल रहा है।
-राजेश कुमार, ठाकर बस्ती
शादी होने के बाद पत्नी का नाम राशन कार्ड में दर्ज करवाना है, परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो चुका है। लेकिन राशन कार्ड में दर्ज नहीं हुआ है। कार्यालय में आते हैं तो बताया जाता है कि अभी पोर्टल बंद है। अब कब से पीपीपी से राशन मिलेगा, अफसरों को भी नहीं पता है।

-गगन कुमार, कैलाश कॉलोनी
राशन कार्डों का पीपीपी के साथ मिलान हो रहा है। हालांकि राशन लेने वालों को कोई दिक्कत नहीं आ रही है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही भविष्य में राशन मिलेगा। जल्द ही राशन कार्डों का पीपीपी के साथ मिलान हो जाएगा।
-विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed