{"_id":"679285a9c39c114a6b0a4797","slug":"the-municipality-launched-a-campaign-to-remove-encroachment-seized-boards-and-goods-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-128265-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर पालिका ने अभियान चला बोर्ड और सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर पालिका ने अभियान चला बोर्ड और सामान किया जब्त
Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
रतिया के मेन बाजार व टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए नगर पालिका कर्मचारी : संवाद
रतिया। नगरपालिका ने वीरवार दोपहर बाद शहर के मेन बाजार व टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों का सामान व बोर्ड भी जब्त किए और उनकी वीडियोग्राफी भी की। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं कि बाजार में दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है।
इस पर नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका के सचिव शुभम ने बताया कि मेन बाजार व टोहाना रोड पर कुछ दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे कई-कई फुट तक सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायतों के आधार पर सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह व दरोगा मुकेश कुमार, अमरीक सिंह, भूप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। इसके बाद टीम ने मेन बाजार व टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया साथ ही कुछ दुकानदारों की ओर से बाहर रखे गए सामान को भी जब्त किया।