फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Municipal Council chief inspected the water drainage problem in Swaminagar

Fatehabad News: स्वामीनगर में दूषित पानी निकासी की समस्या

Thu, 20 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council chief inspected the water drainage problem in Swaminagar
फतेहाबाद के स्वामी नगर में पानी निकासी के समाधान को लेकर निरीक्षण करते हुए नगर परिषद प्रधान राज
फतेहाबाद। पानी निकासी के समाधान को लेकर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची वीरवार को अधिकारियों को साथ लेकर स्वामीनगर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पानी निकासी को लेकर आ रही समस्या और इसके समाधान को लेकर कॉलोनीवासियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल पानी निकासी के लिए सुबह और शाम टैंकर लगाए गए है। प्रधान ने कहा कि जरूरत है तो इनकी संख्या और बढ़ाई जाए लेकिन कॉलोनी के लोगों को समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलोनी में बीमारियां न फैले इसके लिए फॉगिंग करवाई जाए। साथ ही कॉलोनी में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के स्वामीनगर में पानी निकासी की समस्या को लेकर पिछले दिनों कॉलोनी निवासी नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से मिले थे और समाधान की मांग की थी। इसी को लेकर प्रधान अधिकारियों के साथ स्वामीनगर में पहुंचे थे। इस दौरान पार्षद ज्ञान सिंह, सुरेंद्र डिंगवाल, जेई अरुण, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआई राहुल, स्वामी नगर निवासी साहब राम, कमल, बलबीर, राकेश कुमार आदि मौजूद साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed