{"_id":"698214316f12bd29dc062afe","slug":"the-municipal-corporation-launched-an-encroachment-removal-drive-in-the-citys-markets-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148047-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर पालिका ने शहर के बाजारों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर पालिका ने शहर के बाजारों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Tue, 03 Feb 2026 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर में नगर पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर को बाजारों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान भगत सिंह चौक पर लगी रेहड़ियों को हटाया गया और कई दुकानों के बाहर रखे गए सामान को भी उठवाकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने शिकायत मिलने के बाद बताया कि शहर के मुख्य बाजार, टोहाना रोड और बुढलाड़ा रोड में दुकानदार अपने स्टॉल और दुकानों के आगे कई-कई फुट तक सामान रखकर अवैध अतिक्रमण कर रहे थे। इससे बाजार में आने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
एसडीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका सचिव ने सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह और सफाई दारोगा मुकेश कुमार के नेतृत्व में मेन बाजार में अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत भगत सिंह चौक पर रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाया गया। सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है, इसलिए आवश्यक कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी।