फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The most devoted worker is the one who works with utmost dedication: Jayant Pragya

सबसे बड़ा निष्ठा पूर्ण कार्य करने वाला कार्यकर्ता होता है : जयंत प्रज्ञा

Tue, 22 Jul 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The most devoted worker is the one who works with utmost dedication: Jayant Pragya
प्रवचन करते हुए जैन साध्वी। स्त्रोत- संस्था प्रवक्ता।
टोहाना। तेरापंथ भवन में मंगलवार को साध्वी जयंत प्रज्ञा एवं सन्मति प्रज्ञा के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल का दायित्व ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जयंत प्रज्ञा ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ में पदलोलुपता को कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

प्रज्ञा के अनुसार पद एक सांविधानिक तथा सामाजिक औपचारिकता है और हर व्यक्ति तथा श्रावक को धर्म संघ के विकास के लिए निष्ठापूर्वक काम करना चाहिए। सबसे बड़ा निष्ठा पूर्ण कार्य करने वाला कार्यकर्ता होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा कि उन्हें अपने पद की गरिमा अनुसार तथा धर्म संघ के विकास के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह काम करना है।
विज्ञापन

प्रज्ञा ने कहा कि अपने से बड़ों का सम्मान करना है तथा उनकी उचित राय लेते हुए छोटों को भी अपने साथ जोड़े रखना है। निवर्तमान अध्यक्ष रजनी मोदी ने वर्तमान अध्यक्ष आरती जैन को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। आरती जैन ने अपनी टीम के रूप में ममता जैन को उपाध्यक्ष, निशा जैन को मंत्री, सरोज जैन को कोषाध्यक्ष, सुनीता जैन को सह मंत्री, ज्योति जैन को संगठन मंत्री एवं शिवानी जैन को प्रचार प्रसार मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 - कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए साध्वी जयंत प्रज्ञा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed