फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The MLA visited 14 villages and listened to the villagers' grievances

Fatehabad News: विधायक ने 14 गांवों का दौरा कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 21 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The MLA visited 14 villages and listened to the villagers' grievances
विधायक जरनैल सिंह ग्रामीणों को संबोधित करते हुए,स्त्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। विधायक जरनैल सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के 14 गांवों और ढाणियों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं, बजट प्रस्तावों और मूलभूत सुविधाओं पर पंचायतों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।
विधायक ने दौरे के दौरान जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को रतिया बुलाने की बात भी कही। जरनैल सिंह ने चनकोठी, खुंबर, खुनन, नकटा, मानकपुर, बनावाली सौत्तर, मूसा अहली, कारियां, नूरकी अहली, चुघे अहली, ढाणी ईशर, ढाणी ढाका, मल्हड़ और ढाणी छतरियां में जनसंवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लगातार संपर्क बना हुआ है। मुख्यमंत्री के सहयोग से रतिया हलके में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों को गति देने के लिए जल्द मुख्यमंत्री को रतिया आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सरपंच रामनिवास पूनियां, वाइस चेयरमैन जोगिन्द्र नंदा, केवल मेहता, लेखराज लाली और सरपंच सुरेश झांब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed