फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The minister conducted a cleanliness drive by sweeping alongside other leaders; meanwhile, garbage remained scattered at Hans Market until 12 noon

Fatehabad News: मंत्री ने नेताओं के साथ झाडू लगा सफाई अभियान चलाया, इधर...हंस मार्केट में दोपहर 12 बजे तक फैला रहा कचरा

Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The minister conducted a cleanliness drive by sweeping alongside other leaders; meanwhile, garbage remained scattered at Hans Market until 12 noon
फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ब
फतेहाबाद। शहर के पुराना एसडीएम निवास के सामने लेबर शेड के पास सोमवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया। हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत सफाई अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

मंत्री ने स्थानीय नेताओं के साथ खुद झाडू लगाई। पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोडा, नगर परिषद चेयरमैन राजेेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा मौजूद समेत कई भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से अपने-अपने गांवों, वार्डों और शहरों में स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इस ट्रेन से लगभग 800 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हंस मार्केट में फैली रही गंदगी
शहर में लेबर शेड के पास जहां अभियान चलाया गया वहीं हंस मार्केट में दोपहर 12 बजे तक कचरे के ढेर लगे रहे। यहां सड़क के बीच ही कचरे के ढेर लगे होने से नगर परिषद के सफाई अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं।

-
ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचे चेयरमैन, मंत्री ने ली चुटकी
सफाई अभियान के दौरान मंत्री के साथ नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची मौजूद रहे। चेयरमैन खिंची ग्रीवेंस बैठक में भी शामिल हुए और पहली पंक्ति में बैठे। अभियान के दौरान पूर्व विधायक दुड़ाराम और चेयरमैन खिंची के बीच दूरियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि दूरी कहां है मेरे दाएं और बाएं तरफ खड़े हैं।

फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ब

फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed