{"_id":"66a14e34ad7c805a4f0969a4","slug":"the-milkman-who-went-to-ask-for-money-for-milk-was-attacked-and-injured-with-a-sword-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-119943-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दूध के पैसे मांगने गए दूधिए को तलवार मारकर किया घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दूध के पैसे मांगने गए दूधिए को तलवार मारकर किया घायल, रेफर
Thu, 25 Jul 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव चिम्मो में बुधवार देर शाम को दूध के पैसे मांगने गए दूधिए पर तलवारों से वार किए गए। इससे दूधिया बुरी तरह घायल हो गया। घायल दूधिए को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
टिब्बा कॉलोनी निवासी दूधिए देवराज के बेटे ने बताया कि उसका पिता पिछले काफी समय से दूध सप्लाई करने का काम करता है। उन्होंने गांव चिम्मो में एक व्यक्ति से दूध के करीब एक लाख रुपये बकाया लेने हैं। इसको लेकर वह हर बार अगले महीने की तारीख देकर टाल मटोल कर देता था। बुधवार को उक्त व्यक्ति ने पैसे देने का वादा कर शाम को अपने घर बुलाया था। इसके चलते उसके पिता देवराज उक्त व्यक्ति के घर में अपने पैसे लेने गए तो उसे व्यक्ति ने उसके पिता को घर के अंदर बुलाकर कमरे की कुंडी लगा ली और उसके पिता पर तलवार के कई वार करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसके पिता वहां से भाग कर गांव में आए और शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह अपने परिजनों के साथ गांव पहुंचा और अपने पिता को शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।