फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Marketing Board raided a rice mill and imposed a fine of 4.30 lakh rupees

Fatehabad News: राइस मिल पर मार्केटिंग बोर्ड का छापा, 4.30 लाख लगाया जुर्माना

Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Marketing Board raided a rice mill and imposed a fine of 4.30 lakh rupees
रतिया। मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित राइस मिल में छापा मारा। मार्केट फीस और एचआरडीएफ फीस सहित कुल 4,30,682 रुपये का जुर्माना लगाया। मार्केटिंग बोर्ड चंडीगढ़ के डायरेक्टर को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में राइस मिल संचालक सीधे धान उतारकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इस पर जिला मार्केटिंग अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी राहुल कुंडू के नेतृत्व में गठित टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा, जहां 3200 क्विंटल धान बिना किसी वैध रिकॉर्ड के पाया गया। टीम ने 156593 रुपये मार्केट फीस व 39200 जुर्माना, 156593 एचआरडीएफ फीस व 78296 जुर्माना सहित कुल 430682 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार ने बताया कि अब तक मिल संचालक ने जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई है। समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed