फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The market will remain closed till 12 noon on March 14 against increasing crime

Fatehabad News: बढ़ते अपराध के खिलाफ 14 मार्च को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा बाजार

Fri, 10 Mar 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The market will remain closed till 12 noon on March 14 against increasing crime
फतेहाबाद के रेस्ट हाउस में बैठक करने पहुंचे अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी।
फतेहाबाद। बढ़ती चोरी, लूटपाट व नशा तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर एकजुटता दिखाई। सभी संगठन पदाधिकारियों ने जीटी रोड स्थित पुराना रेस्ट हाउस में बैठक करके 14 मार्च को फतेहाबाद शहर बंद करने का ऐलान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम डीसी जगदीश को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह के आह्वान पर बैठक में पहुंचे संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों पर भी अपराधियों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए और कहा कि जांच करके इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में 25 मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस विभाग ने मार्च निकाला, लेकिन उसके अगले दिन ही चोरों ने चुनौती दे दी।
विज्ञापन


शहर में दिन-प्रतिदिन माहौल हो रहा खराब
बैठक में व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू, नागरिक अधिकार मंच प्रधान महेंद्र धारनिया, इलेक्ट्रॉनिक यूनियन प्रधान अनिल असीजा, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान महेंद्र वधवा, सरदार रविंद्र सिंह, स्वर्णकार सभा सचिव सुरेंद्र सोनी, ब्राह्मण सभा प्रधान रामनिवास शर्मा, पार्षद मोहन लाल नारंग, केमिस्ट यूनियन प्रधान अरविंद मोंगा, स्वीट्स शॉप एसोसिएशन प्रधान नरेश गिरधर ने कहा कि शहर में दिन-प्रतिदिन हालात खराब हो रहे हैं। नागरिक न घर में सुरक्षित महसूस कर रहा है और न ही घर के बाहर। यदि इसके बाद भी सरकार जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं व नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाती है तो आगे इससे बड़े आंदोलन का निर्णय लेने से भी शहरवासी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं को नहीं सुलझा पाई है शहर पुलिस :
- पिछले दिनों शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व वर्कशॉप की चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी हुई
- फतेहाबाद सिरसा रोड स्थित कोरियर सर्विस कार्यालय से नकदी और सामान चोरी
- शहर के शिव चौक में स्कूल प्रिंसिपल से स्कूटी छीनने का प्रयास
- शहर के सूर्या इंक्लेव में घर से 17 लाख रुपये की नकदी चोरी

बैठक में शामिल हुए ये संगठन
बैठक में स्वर्णकार सभा, अरोड़वंश सभा, ब्राह्मण सभा, सैन समाज, नायक समाज सभा, श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा, व्यापार मंडल, नागरिक अधिकार मंच, डेरा समाधा सभा, पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति, जिला सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संघ, इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन, मोबाइल मार्केट यूनियन, स्वीट्स शॉप एसोसिएशन, रेडीमेड एवं हॉल सेल कपड़ा यूनियन, बर्तन एसोसिएशन, इलेक्ट्रॉनिक बैटरी एसोसिएशन, आयरन शॉप एसोसिएशन, केमिस्ट शॉप एसोसिएशन, सिटी वेलफेयर क्लब, नई उम्मीद संस्था, बुलंद उड़ान, बेटी संस्था, सरबत दा भला संस्था, भाईचारा रेहड़ी यूनियन, कार-टैक्सी स्टैंड यूनियन, स्व.पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट, फतेहाबाद-हांसपुर चौक उत्थान कमेटी आदि के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed