फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The market of the city, buzzing with colorful rakhis for the festival of Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर्व को लेकर रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार शहर के बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The market of the city, buzzing with colorful rakhis for the festival of Rakshabandhan
थाना रोड स्थित दुकान पर राखी खरीदती महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। 22 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का त्योहार है। पर्व को लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। रंग-बिरंगी व आकर्षक राखियों से बाजार सज गए हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। लड़कियां व महिलाएं बाजारों में राखियां खरीदती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

राखी के दामों में 10 से 15 फीसदी हुआ इजाफा
दुकानदारों द्वारा विशेष मांग पर भी डिजाइनदार राखियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। पर्व के लिए कपड़े, ड्राईफ्रूट्स से लेकर गिफ्ट आइटम बेचने वालों की दुकानों पर भी कई ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार राखी के दामों में करीब 10 से 15 फीसदी इजाफा हुआ है। शहर के फव्वारा चौक, चार मरला कॉलोनी, हंस मार्केट, धर्मशाला रोड व बीघड़ रोड समेत कई जगहों पर दुकानें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

बच्चियों को फैंसी व महिलाओं को रेशमी डोरी वाली राखी पसंद
छोटी बच्चियां जहां भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए फैंसी राखियां पसंद कर रही हैं। वहीं महिलाएं रेशमी डोरी वाली राखी को तवज्जो दे रही हैं। बच्चों की कार्टून संबंधी राखियों की भी मांग अधिक है। रक्षाबंधन पर चांदी की एक हजार रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक राखियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे कोरोना की मार से उबर रहा कारोबार
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले डेढ़ साल से सभी त्योहार घर पर ही रहकर मनाए जा रहे हैं। इस कारण कारोबार पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है। धीरे-धीरे त्योहारी सीजन में बाजार व कारोबार उबर रहे हैं।

त्योहार को लेकर खरीदारी ने अभी जोर पकड़ा है। पहले दिन काम ठीक रहा है। आगामी दो-तीन दिनों में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
अमर जैन, दुकानदार
कोरोना काल के बाद से बाजार धीरे-धीरे उबर रहा है। रक्षाबंधन पर महिलाएं राखियां खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं। अलग-अलग वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं।
चमन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed