फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The market is crowded with the rapid arrival of Basmati rice, heaps are being seen outside

Fatehabad News: बासमती धान की आवक में आई तेजी से अटी मंडी, बाहर लग रही ढेरियां

Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The market is crowded with the rapid arrival of Basmati rice, heaps are being seen outside
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी के बाहर लगी धान की बोरियां व ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों परमल धान की खरीद के साथ-साथ बासमती धान की आवक में तेजी आने लगी है। इससे अनाज मंडी में धान रखने की पर्याप्त जगह नहीं बची है। किसानों व आढ़तियों को अनाज मंडी में फसल रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में अनाज मंडियों के बाहर धान की ढेरियां लग रही है। किसानों ने उठान में तेजी लाने की मांग की है। जिले में धान की बिजाई का कुल रकबा करीब साढ़े तीन लाख एकड़ है, जिसमें से 2 लाख एकड़ धान की कटाई का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिले कि अनाज मंडियों में अब तक बासमती धान की कुल 97,64,000 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। इसमें से उठान 89,45,820 क्विंटल का हो सका है।
वहीं परमल धान की सरकारी खरीद 9,82,000 क्विंटल हुई है। जिसमें से उठान 7,85,645 क्विंटल हो सका है। ऐसे में अनाज मंडियों से करीब 10 लाख क्विंटल धान का उठान बाकी है। इससे मंडियां धान की फसल से अटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
परमल की कटाई का काम लगभग पूरा
जिले में परमल धान की कटाई का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हालांकि सरकार की और से सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। इस बार किसानों को सरकारी भाव पर फसल बेचने के लिए 8 दिन अधिक मिले हैं। इससे उम्मीद है सभी किसान अपनी धान की फसल को सरकारी भाव पर बेच सकेंगे।
------------
अनाज मंडी में शाम 5 बजे बाद नहीं हो एंट्री
फतेहाबाद व्यापार मंडल अनाज मंडी ने शनिवार को बैठक कर तय करके निर्णय लिया है कि शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक अनाज मंडी में धान की ट्रॉली प्रवेश नहीं करेगी। इस 12 घंटे में सिर्फ लदान का होगा ताकि मंडी को खाली किया जा सके। वहीं बारीक धान और मुच्छल धान की बोली का समय भी निर्धारित किया गया है। व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि अब दोपहर डेढ़ बजे तक बारीक धान की बोली होगी और उसके बाद भाव लगाने की छूट होगी। भाव लगाने का अभिप्रायः यह है कि मिलर या दलाल अपनी तरफ से भाव का प्रस्ताव रखता है। यदि किसान को मंजूर होता है तो उसका धान बिक जाता है। व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि यदि इसके बावजूद कोई धान की ट्रॉली लेकर मंडी आता है तो जुर्माना स्वरूप 21 हजार रुपये की धर्मादा की पर्ची काटी जाएगी।


------------

:: अनाज मंडियों में पिछले कई दिनों से आवक में तेजी आई है। इसके उठान में भी तेजी लाई है। किसानों से अपील है कि वे फसल को मंडी में लेकर आने की जल्दबाजी न करें। किसान फसल को पूरी तरह से मंडी में सुखाकर लाएं ताकि तुरंत खरीद हो सके।
-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed