{"_id":"69064cc9f38aafd1b0033b01","slug":"the-long-pending-construction-of-synthetic-track-at-bhodia-kheda-has-gained-new-momentum-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-142972-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लंबे समय से अटके सिंथेटिक ट्रैक निर्माण को मिली गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लंबे समय से अटके सिंथेटिक ट्रैक निर्माण को मिली गति
Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के खेल मैदान में ट्रैक के काम से पहले मिट्टी की भरत करते हुए। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के गांव भोड़िया खेड़ा में लंबे समय से रुके हुए 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक निर्माण में अब तेजी आई है। पिछले दो वर्षों से अधर में लटका यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट खिलाड़ियों के लिए अभ्यास में सहूलियत लाएगा।
मिट्टी न होने के कारण स्टेडियम का मैदान बारिश में पानी भर जाने से उपयोग योग्य नहीं था, जिससे एथलेटिक्स खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी दिक्कतें होती थीं। जिला खेल अधिकारी की पहल और मुख्यालय को लिखे गए पत्र के बाद स्टेडियम में मिट्टी की भरत का काम शुरू कर दिया गया है। यह कदम ट्रैक निर्माण की पहली बड़ी बाधा को दूर करता है।
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर उर्फ मीनू बेनीवाल के प्रयासों से आवश्यक लगभग आठ सौ ट्रॉली मिट्टी उपलब्ध कराई गई है। अब उम्मीद है कि मिट्टी भरत पूरी होने के बाद सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
-- -
एथलीट खिलाड़ियों को होगा फायदा
सिंथेटिक ट्रैक के बनने से जिले के एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार होने का मौका मिलेगा। जिले के काफी एथलीट खिलाड़ियों ने पहले भी नेशनल स्तर पर कई पदक जीते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण उनकी प्रतिभा को पूरी तरह निखरने का मौका नहीं मिल पाता था। यह नया ट्रैक खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निश्चित रूप से सुधार लाएगा और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
-- --
मिट्टी की भरत का काम पूरा होने के बाद जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। एजेंसी काफी समय पहले ही ट्रैक का काम शुरू कर रही थी, लेकिन ट्रैक बनने के बाद जल्दी खराब हो जाता, क्योंकि मैदान में जलभराव को लेकर दिक्कत थी। इस कारण मिट्टी डलवाना जरूरी था, इस बारे में उन्होंने हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर उर्फ मीनू बेनीवाल से भी संपर्क किया था। जिसके बाद अब मिट्टी की भरत का काम शुरू हो चुका है।
- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।