फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The lives of two youths trapped on the Russia-Ukraine border are in danger

Fatehabad News: रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे दोनों युवकों की जिंदगी सांसत में

Thu, 11 Sep 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The lives of two youths trapped on the Russia-Ukraine border are in danger
गांव कुम्हारिया के रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे युवकों की मदद को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलते हुए
फतेहाबाद। रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे दो युवकों अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने और जीरो लाइन पर भेजे जाने की धमकी से परिवार के सदस्य चिंतित हैं। परिवार के सदस्यों ने वीरवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय से संपर्क साधकर मदद की गुहार लगाई है। वहीं, सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे युवक अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया के परिजन वीरवार को दिल्ली पहुंच कर विदेश मंत्रालय में अधिकारियों से मुलाकात की। अंकित के भाई रघुवीर जांगड़ा ने बताया कि दोनों युवक स्टडी वीजा पर रूस गए थे। अब रूस की सेना में जबरन भर्ती किए गए युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। रूसी सेना को पता चल गया है कि युवक वीडियो बनाकर भारत में अपने परिवारों को भेज रहे हैं। इस आशय की जानकारी सीमा पर फंसे विजय ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त को मैसेज करके दी है।
विज्ञापन

तीन दिन बाद युद्ध में भेज देंगे....जल्द बचा लें
विजय ने परिवार को भेजे मैसेज में ये भी बताया कि 3 दिन बाद अब उन्हें युद्ध के लिए लेकर जाने वाले हैं और जल्द बचा लें। अंकित के भाई रघुवीर ने बताया कि युवकों को अब जीरो लाइन पर भेजने की धमकी दी जा रही है। गांव कुम्हारिया निवासी अंकित और विजय व्हाट्सअप कॉल करके परिवार के सदस्यों को पल पल की जानकारी दे रहे थे। बुधवार रात युवक विजय ने फेसबुक मैसेंजर के जरिये अपने साथी रमेश कुमार के पास मैसेज भेजा, जिसमें उसने बताया कि उसका व्हाट्सअप डिलीट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने रक्षा मंत्रालय को भेजी ई-मेल
रूसी सेना में नौकरी के लालच में फंसे युवकों का परिवार ग्रामीणों के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने रक्षा मंत्रालय कार्यालय को पूरे विवरण के साथ ई-मेल कर दोनों युवाओं को छुड़वाने की अपील की। मेल पर संज्ञान लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि के बाद रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से रूस सरकार से कुम्हारिया के युवक अंकित को रशियन आर्मी से छुड़वाने तथा सुरक्षित भारत लौटाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed