फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The lift installed in the Mini Secretariat proved to be a white elephant, breaking down again and again.

Fatehabad News: लघु सचिवालय में लगी लिफ्ट साबित हुई सफेद हाथी, बार-बार हो रही खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
The lift installed in the Mini Secretariat proved to be a white elephant, breaking down again and again.
रतिया। रतिया के लघु सचिवालय में आम जनता की सुविधा के लिए स्थापित की गई लिफ्ट पिछले काफी समय से खराब होने के कारण आमजन के साथ-साथ दिव्यांग लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लघु सचिवालय के उद्घाटन के बाद से ही यह लिफ्ट कई बार खराब हो चुकी है। इसे ठीक भी करवा दिया जाता है, लेकिन अब पिछले काफी समय से लिफ्ट बंद होने से यह सफेद हाथी साबित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने एसडीएम जगदीश चंद्र से लिफ्ट ठीक करवाने की मांग की है। लघु सचिवालय के प्रथम और द्वितीय तल पर महिला एवं बाल विकास विभाग, डीएसपी कार्यालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड कृषि कार्यालय सहित अन्य कई विभाग के कार्यालय बने हुए हैं, जिनमें रोजाना सैकड़ों लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए आना जाना पड़ता है। मगर लिफ्ट खराब होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और विशेषकर दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम जगदीश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें लिफ्ट खराब होने की सूचना मिली है। खराब लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लिफ्ट ठीक करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed