फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The land will be in the name of higher education for the library, the way to be built may open soon

Fatehabad News: लाइब्रेरी के लिए हायर एजुकेशन के नाम होगी जमीन, जल्द खुल सकता है बनने का रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The land will be in the name of higher education for the library, the way to be built may open soon
फतेहाबाद। घोषणा के आठ साल बाद जिला लाइब्रेरी का भवन बनने का रास्ता जल्द खुल सकता है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जिला लाइब्रेरी की बिल्डिंग बननी इस साल शुरू हो जाएगी। जगह को लेकर विवादों में आई जिला लाइब्रेरी को अलॉट हुई 2 कनाल 13 मरले जमीन को हायर एजुकेशन के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करके वित्त विभाग के पास भेज दिया है। फतेहाबाद में जिला लाइब्रेरी के लिए पुरानी कचहरी की जगह में से सरकार ने अलॉट की थी। लेकिन ट्रांसफर हायर एजुकेशन के नाम न होने के चलते बिल्डिंग बनने का रास्ता साफ नहीं हो पाया और जिला लाइब्रेरी दूसरे विभागों के कार्यालयों में चल रही है और यहां से बार-बार उठाने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिला लाइब्रेरी के लिए सरकार ने वर्ष 2015 में जगह की घोषणा की थी। इस दौरान ही प्राइमरी स्कूल, पार्क और गुरुद्वारा व ब्राह्मण सभा के लिए जगह दी गई थी। जिला लाइब्रेरी को छोड़ को सभी प्रोजेक्ट पूरे भी हो चुके है। लेकिन ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहा। संवाद
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में लाइब्रेरी शिफ्ट के जारी हो चुके हैं निर्देश
जिला पुस्तकालय फिलहाल बीडीपीओ कार्यालय में चल रहा है। यहां पर जगह का अभाव है लेकिन बावजूद इसके 70 से 80 अभ्यर्थी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आ रहे है। बीडीपीओ कार्यालय से जिला पुस्तकालय को महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा में शिफ्ट करने के निर्देश आ चुके हैं और उच्चतर शिक्षा विभाग भी मंजूरी दे चुका है। लेकिन संस्थाओं के दबाव के चलते जिला पुस्तकालय शिफ्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला पुस्तकालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम जल्द जमीन ट्रांसफर होने की उम्मीद है। प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय से पास होकर जा चुका है। जमीन ट्रांसफर होते ही बिल्डिंग निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
-राजेश मेहता, नोडल अधिकारी, जिला पुस्तकालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed