फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The issue of electricity poles was raised before the DC, 31 complaints were lodged

Fatehabad News: डीसी के सामने उठा बिजली के पोल का मुद्दा, 31 शिकायतें रखीं गईं

Tue, 22 Jul 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The issue of electricity poles was raised before the DC, 31 complaints were lodged
गांव बनावाली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ​शिकायतें सुनते हुए डीसी, एसपी व अन्य अ​धिकार
भट्टूकलां। गांव बनावाली में मंगलवार को प्रशासन की तरफ से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त मनदीप कौर व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निदान के निर्देश दिए। इस दौरान 31 शिकायतें आई।
विज्ञापन

इससे पहले सरपंच बलजीत ने जिला उपायुक्त व एसपी का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। रात्रि प्रवास कार्यक्रम में सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा बिजली खंभों से संबंधित शिकायतें रखी। जिनमें बिजली के पोल लगवाने, प्लॉट का इंतकाल करवाने, गली बनवाने, गली की पैमाइश करवाने से संबंधित रही।
विज्ञापन

ग्रामीण रोहताश ने महात्मा गांधी बस्ती में मिले प्लॉट का इंतकाल करवाने की शिकायत दी। राजेश ने बिजली का पोल लगवाने की मांग रखी। ग्रामीण सुगनाराम, संजय आदि ने गांव की फिरनी की गली की पैमाइश करवाने की शिकायत रखी। ग्रामीण मनफूल ने गली की पैमाइश करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि प्रवास कार्यक्रम में एडीसी अनुराग ढालिया, डीईओ संगीता बिश्नोई, एसडीएम राजेश कुमार, पंचायत समिति वाइस चेयरमैन बंसीलाल, सरपंच चन्द्रमोहन पोटलिया, मार्केट कमेटी सचिव निशांत बीडीपीओ सुखप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed