फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The intersections will be renovated in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में सीसीटीवी लगवाने समेत सुंदरीकरण के 45 प्रस्ताव पास, चौराहों का होगा नवीनीकरण

Sun, 12 Jan 2025 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
The intersections will be renovated in Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के सदन की बैठक में पारित प्रस्तावों को मंजूरी के लिए प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने शनिवार को जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) संजय बिश्नोई से मुलाकात की। इसमें चौराहों का नवीनीकरण, सीसीटीवी लगवाने समेत सुंदरीकरण के 45 प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र ने डीएमसी को पत्र सौंपकर पारित प्रस्तावों के आधार पर निविदा प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की। प्रधान ने कहा कि यह काम जल्द शुरू करवाए जाएं ताकि जनता को जल्द फायदा मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के हिसार-सिरसा रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने, चौकों का निर्माण, पार्कों में जिम, झूले, बगीची मोहल्ला से रतिया रोड पर तक सीसी रोड बनाने की मांग की। वार्ड नंबर एक से 27 तक 5-5 लाख रुपये से मरम्मत, ताऊ देवीलाल मार्केट का सुंदरीकरण, भट्टू रोड पर शहीद मदन लाल धींगड़ा चौक से भोडिया चौक तक निर्माण करवाने, हिसार रोड पर क्लेरियन होटल के पास गीता जियो चौक निर्माण करवाया जाएगा। मॉडल टाउन में एंट्री पर महाराणा प्रताप, भूना रोड पर 5 एकड़ के पास गुरु लाधु महाराज और सेक्टर तीन में प्रवेश द्वार पर महारानी लक्ष्मी बाई का प्रतिमा लगेगी। पुराना बस स्टैंड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक का निर्माण होगा। संत शिरोमणि श्री 1008 दुर्बलनाथ महाराज चौक का रतिया पुल के पास निर्माण होगा। डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, महाराज सैन महाराज चौक, महाराज अरूट महाराज चौक, स्वामी तुलसीदास चौक, महाराज सैन महाराज चौक की मरम्मत होगी। भूना पुल पर महाराज दक्ष चौक का निर्माण होगा। धर्मशाला रोड महाराज अजमीड चौक का निर्माण, शहर के सभी चौक-चौराहों पर 3डी वीडियो आर्किटेक्ट डिजाइन, सभी मुख्य चौराहों पर हाईटेक कैमरे लगेंगे। रतिया चुंगी पर शौचालय का निर्माण होगा। पार्कों में चोरी हुए गेट दोबारा लगेंगे। शहर में तीन पक्षी आवास बनवाने, हंस मार्केट में स्वागत द्वार और शौचालय बनवाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की बैठक 15 को होगी
नगर परिषद के सदन की पिछली बैठक 14 नवंबर को हुई थी। इसके बाद पार्षद बैठक बुलाने की मांग कर चुके हैं। इस कारण प्रधान ने 15 जनवरी को सदन की बैठक बुलाई है। बैठक में पुराने एजेंडों पर समीक्षा होगी।

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed