फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The internal temporary arrangement of surplus guest JBT was canceled just a day later, amid allegations of administrative and political pressure.

Fatehabad News: सरप्लस अतिथि जेबीटी की आंतरिक अस्थायी व्यवस्था एक दिन बाद ही रद्द, प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The internal temporary arrangement of surplus guest JBT was canceled just a day later, amid allegations of administrative and political pressure.
फतेहाबाद। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सरप्लस अतिथि अध्यापकों के अस्थायी आंतरिक व्यवस्था के आदेश को बुधवार रद्द कर दिया है। इस बारे में 30 जून को निर्देश जारी किए गए थे और एक जुलाई को स्कूल खुले, लेकिन एक दिन बाद ही आदेश को रद्द कर दिया गया। इस बारे में व्यवस्था के रद्द करने के आदेश पर शिक्षक संगठनों का कहना है कि प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव के चलते ऐसा हुआ है। इससे स्कूलों में व्यवस्था बिगड़ेगी। वहीं जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

120 शिक्षकों की हुई थी आंतरिक अस्थायी व्यवस्था : शिक्षक संगठनों की मांग पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों के पद तय किए गए। इस दौरान रिपोर्ट सामने आई कि 80 स्कूलों में शिक्षक छात्र संख्या से ज्यादा है और करीब 87 स्कूल ऐसे हैं जहां पर डिमांड है।
विज्ञापन

विभाग ने 27 जून को डाइट मताना में संबंधित 127 अतिथि जेबीटी शिक्षकों में से 120 की काउंसिलिंग करके स्कूल अलॉट किए थे, लेकिन दो जुलाई को विभाग ने इन आदेशों को वापस ले लिया है और जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि संबंधित शिक्षक मूल स्थान पर ही कार्यग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों की मानें तो बादलगढ़, जाखनदादी, नंगल, ब्राह्मवाला के प्राइमरी स्कूल में छात्र संख्या के हिसाब से बहुत कम शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed