फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The illusion of profit...Lost hard-earned money due to fake hotel ratings, police caught 5 accused in a 7.5 million fraud

Fatehabad News: मुनाफे का मायाजाल...होटल रेटिंग के फरेब में गंवाई गाढ़ी कमाई, पुलिस ने 75 लाख की धोखाधड़ी के 5 आरोपी दबोचे

Tue, 04 Aug 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 04 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The illusion of profit...Lost hard-earned money due to fake hotel ratings, police caught 5 accused in a 7.5 million fraud

विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर ठग अब लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी होटल रेटिंग के नाम पर मोटा मुनाफा तो कभी कबाड़ कारोबार का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने ऐसे ही तीन अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन वारदात में कुल 75 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये, 7 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक और 2 मुहरें बरामद की हैं।
विज्ञापन


होटल रेटिंग के झांसे में गंवाए 2.73 लाख रुपये : गांव भूथन कलां निवासी राकेश कुमार से इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए होटल रेटिंग कर कमीशन कमाने के नाम पर 2,73,800 रुपये ठग लिए गए। शुरुआत में थोड़ा कमीशन देकर विश्वास जीता गया फिर बड़ी रकम ट्रांसफर करवाकर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अहमदाबाद से आरोपी बोर्ड किशोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80,000 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ कारोबार के नाम पर 70 लाख की ठगी

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि प्रेम नगर (टोहाना) निवासी मीता गुप्ता को कबाड़ कारोबार में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया था। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए थोड़ा लाभ लौटाया गया। इसके बाद महिला को आभूषण गिरवी रखने और रिश्तेदारों से कर्ज लेने के लिए उकसाकर करीब 70 लाख रुपये ठग लिए गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर से निर्मल सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन पार्सल के बहाने 2.36 लाख की धोखाधड़ी

दूसरे मामले में गांव कुकड़ांवाली निवासी पूनम ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कारोबार से जुड़ा विज्ञापन देखा था। ठगों ने उनसे संपर्क कर पार्सल भेजने का झांसा दिया। इसके बाद पार्सल को मुंबई एयरपोर्ट पर रोके जाने, विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में बदलने के नाम पर 2.36 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रजनीश (दिल्ली), अभिषेक राजपूत और नर सिंह (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 लाख रुपये, 7 एटीएम कार्ड, चेक बुक व 2 मुहरें बरामद हुई हैं।

सतर्कता ही ठगी का सुरक्षा कचव

n
कोई भी प्रस्ताव जो अत्यधिक लाभ या जल्दी अमीर बनने का वादा करता है वह अक्सर एक जाल होता है। होटल रेटिंग, कबाड़ कारोबार, या किसी अन्य व्यवसाय में अवास्तविक रूप से उच्च मुनाफे का दावा करने वाले प्रस्ताव पर विश्वास न करें।


n
किसी भी तरह के निवेश या व्यवसाय में पैसा लगाने से पहले, संबंधित कंपनी, व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों के बारे में पूरी तरह से जानकारी जुटाएं।

n
यदि आपको किसी अपरिचित व्यक्ति या अविश्वसनीय स्रोत से कोई आकर्षक प्रस्ताव मिलता है तो उससे सतर्क रहें।

n
जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर कोई भी जल्दबाजी में निर्णय न लें।

n
अपनी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाते का विवरण, पासवर्ड, या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

n
यदि कोई परिचित भी आपको किसी निवेश या व्यवसाय का लालच दे रहा है तो भी उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। कई बार ठगों द्वारा परिचितों को भी फंसाकर उनका इस्तेमाल किया जाता है।

n
ठग अक्सर लोगों को जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं। किसी भी प्रस्ताव पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-विचार करें।

n
यदि आप किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम सेल, हेल्पलाइन नंबर 1930 या पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed