फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The hydraulic ladder purchased for Rs 7 lakh did not last even for seven days, the work of installing 150 watt light stuck

Fatehabad News: सात लाख से खरीदी हाइड्रोलिक सीढ़ी सात दिन भी नहीं चली, 150 वाट की लाइट लगाने का काम अटका

Thu, 15 Aug 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
The hydraulic ladder purchased for Rs 7 lakh did not last even for seven days, the work of installing 150 watt light stuck
फतेहाबाद। शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने और मरम्मत के लिए नगर परिषद द्वारा खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी विवादों में आ गई है। इसकी खरीद को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। सात लाख रुपये की लागत से खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी के दो दिन में ही टायर फट गए। टायर बदले गए तो सीढ़ी खुल नहीं पा रही है। हालात ये है कि सीढ़ी न होने के कारण शहर के मुख्य रोड पर लगाई जाने वाली 150 वाट की लाइट का प्रोजेक्ट रुक गया है। ये ही नहीं शहर में कई जगहों पर सीढ़ी न होने के कारण लाइट की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पार्षदों ने सीढ़ी को लेकर हाउस मीटिंग में अधिकारियों को घेरने की योजना बनाई है। सीढ़ी को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। नगर परिषद ने जून माह में हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदी थी। लेकिन जब कर्मचारी मशीन को लेकर फील्ड में गए तो इसके टायर फट गए। एजेंसी ने टायर बदलकर दे दिए लेकिन जब कर्मचारी सीढ़ी को खोलने लगे तो खुली नहीं और ऊंचाई भी कम रही। ये ही नहीं सीढ़ी को ले जाने के लिए चार से पांच कर्मचारियों की जरूरत पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन

-------
250 वाट की लाइट हटाकर लगनी हैं 150 वाट की, रुका काम
नगर परिषद को 2050 एलईडी लाइट मिली थीं। इसमें 150 वाट की एलईडी भी शामिल है। इन लाइट को भट्टू रोड, बीघड रोड, रतिया रोड पर लगी 250 वाट की सोडियम लाइट को हटाकर लगाया जाना है। नगर परिषद को 370 लाइट मिल चुकी हैं। लेकिन सीढ़ी न होने के चलते लग नहीं पा रही हैं। जो सोडियम लाइट लगी हैं उसमें कई खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में ये मिली थीं लाइट
शहर लाइट मिली
फतेहाबाद - 2050
रतिया - 1300
टोहाना - 2500


19 लाख से लगीं तिरंगा लाइट खराब, दो माह बाद जागी एजेंसी
स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन घर-घर तिरंगा अभियान चला रहा है लेकिन करीब 10 माह पहले शहर में 19 लाख से लगाई गई तिरंगा लाइट में से अधिकतर खराब हो चुकी हैं। कई लाइट टूट चुकी हैं तो कोई बंद है। इन लाइट की तीन साल की वारंटी है इसके बावजूद एजेंसी ठीक करने में लापरवाही बरत रही है। करीब दो माह से खराब पड़ी लाइट को एजेंसी ने मंगलवार को ठीक करना शुरू किया है। शहर के भट्टू रोड, हंस कॉलोनी, हिसार-सिरसा रोड पर तिरंगा लाइट खराब हालत में है।
गड़बड़ी की आशंका : नारंग
नगर परिषद द्वारा लंबे समय बाद सीढ़ी की खरीद की लेकिन इसमें गड़बडी की गई है। सीढ़ी दो दिन भी नहीं चली है और सफेद हाथी बनकर खड़ी है। इसकी ऊंचाई भी नहीं है और न ही ये खुलती है। हालात ये है कि बीघड़ रोड पर खराब लाइट ठीक नहीं हो पा रही है।

- मोहन लाल नारंग, पार्षद

अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब : प्रधान
सीढ़ी को लेकर काफी समस्या आ रही है। जो सीढ़ी खरीदी गई है वह सही नहीं है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और इसे जल्द से जल्द बदलवाया जाएगा।
- राजेंद्र सिहं खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed