फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The henchmen of the girl gang attacked the shopkeeper with sticks, three injured

बच्ची गैंग के गुर्गों ने दुकानदार पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The henchmen of the girl gang attacked the shopkeeper with sticks, three injured
भूना। हिसार रोड स्थित गणेश शटरिंग स्टोर की दुकान पर दिनदहाड़े बच्ची गैंग के गुर्गों ने मोटरसाइकिल पर आकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार प्रवीण बैजलपुर व दुकान में बैठे अनिल तथा संदीप निवासी बुवान को चोटें लगी हैं। हालांकि, जनता ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और चार मोटरसाइकिल को बुरी तरह से तोड़ दिया। पुलिस ने शटरिंग स्टोर के मालिक प्रवीण की शिकायत पर दो नामजद समेत पांच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 15 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में श्रीगणेश शटरिंग स्टोर के संचालक प्रवीण ने बताया कि वीरवार सुबह करीब दस बजे उसके कुछ दोस्त दुकान में बैठे थे। तभी वहां पर जयप्रकाश व प्रदीप बाल्मीकि पांच मोटरसाइकिलों पर सवार अन्य 15-20 युवकों के साथ लाठी-डंडों सहित आए और हमला बोल दिया। हमलावरों ने कुख्यात अपराधी सोनू उर्फ बच्ची से मोबाइल फोन पर बात करने के लिए भी दुकानदार को डराया धमकाया। मगर जब प्रवीण ने बच्ची से फोन पर बात करने से इनकार किया तो उस पर हमला कर दिया। उसको बचाने के लिए आए दो युवकों को भी चोटें मारी। मगर दुकानदारों के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर प्रवीण का मोटरसाइकिल दुकान से छीनकर भाग गए। मगर जनता ने हमलावरों के चार मोटरसाइकिलों को तहस-नहस कर दिया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। मगर तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला झगड़े का लग रहा है। बताया गया है कि बुवान निवासी संदीप ने बस स्टैंड पर कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष का साथ दिया था। उसी के चलते संदीप को पीटने के लिए हमला किया गया था।
विज्ञापन

कोट
दुकान पर हमला करने में शामिल जयप्रकाश व प्रदीप बाल्मीकि और उनके 15-20 साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148,149, 323, 379बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed