फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The heart of the clerks did not melt even on the disabled, did not give the password, remained deprived of medical

Fatehabad News: दिव्यांगों पर भी नहीं पिघला लिपिकों का दिल, नहीं दिया पासवर्ड, मेडिकल से वंचित रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The heart of the clerks did not melt even on the disabled, did not give the password, remained deprived of medical
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दिव्यांग मेडिकल कैंप में खाली बैठे रजिस्ट्रेशन कर्मचारी
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में प्रमाण पत्र के लिए लगाए गए कैंप में एक बार फिर से दिव्यांगों को भटकना पड़ा। पोर्टल से आवेदन न निकल पाने के कारण दिव्यांगों के मेडिकल नहीं हो पाए। लिपिकों की हड़ताल के चलते दो सप्ताह से दिव्यांगों के मेडिकल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल के काम के लिए स्कूल हेल्थ टीम की डयूटी लगाई थी। लेकिन बुधवार को लगे कैंप के दौरान लिपिकों ने अधिकारियों की बात भी नहीं मानी और पोर्टल के पासवर्ड नहीं बताए गए। इसके चलते पोर्टल से आवेदन नहीं निकले। बुधवार को लगने वाले कैंप में 100 से 150 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल होता है। दिव्यांगों को मेडिकल करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर जाते हैं और अधिकारियों द्वारा पोर्टल से आवेदन निकाल कर वेरिफाई किया जाता है। इसके बाद मेडिकल के लिए संबंधित डॉक्टर के पास भेजा जाता है। डॉक्टर संबंधित दिव्यांग की असेसमेंट करता है।
विज्ञापन

कोट
दिव्यांगों के मेडिकल को लेकर दूसरी ब्रांच के कर्मचारियों की डयूटी लगाई थी। लेकिन लिपिक पासवर्ड नहीं बता रहे हैं इसके चलते पोर्टल पर काम नहीं हो पाया। अब दिव्यांगों को मेडिकल के लिए अगले सप्ताह बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed