{"_id":"69d7e12abd93810b4f093903","slug":"the-head-and-deputy-head-waited-in-the-market-committee-office-while-the-district-president-began-wheat-procurement-in-the-market-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151711-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रधान, उप-प्रधान मार्केट कमेटी कार्यालय में करते रहे इंतजार, जिलाध्यक्ष ने मंडी में शुरू करवा दी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रधान, उप-प्रधान मार्केट कमेटी कार्यालय में करते रहे इंतजार, जिलाध्यक्ष ने मंडी में शुरू करवा दी गेहूं खरीद
Thu, 09 Apr 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
रतिया अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी बोली शुरू करवाते भाजपा जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा व अन्य :संव
रतिया। अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू होते ही वीरवार को खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मंडी पहुंचकर खरीद कार्य शुरू करवाया। पहले दिन गेहूं खरीद वेयरहाउस द्वारा की गई।
हालांकि गेहूं खरीद का यह कार्य गुटबाजी के चलते विवादों में भी घिरा रहा। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू मेहता और वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष का इंतजार करते रहे जबकि उन्होंने मंडी में पहुंच खरीद प्रक्रिया शुरू करवा दी। बाद में जिला अध्यक्ष प्रवीण नाराज चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को मनाने के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे जहां स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।
इस दौरान प्रवीण ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। गेहूं खरीद के लिए बायोमेट्रिक पॉलिसी लागू की गई है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन सरकार किसानों के साथ है और हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव ओम प्रकाश चहल, पूर्व जिला प्रधान बलदेव सिंह ग्रोहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन गर्ग काका, सुखविंदर गोयल, शिव वधवा, सुभाष सिंगला, कृष्ण आदि मौजूद रहे।