फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The havan had its effect only after an hour, after 7 months the deputy head sat in the head room, a simultaneous meeting

Fatehabad News: हवन का एक घंटे बाद ही हुआ असर, 7 माह बाद प्रधान कक्ष में बैठी उपप्रधान, एक साथ की बैठक

Mon, 05 Feb 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The havan had its effect only after an hour, after 7 months the deputy head sat in the head room, a simultaneous meeting
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रधान कक्ष में प्रधान-उपप्रधान और पार्षद मिलकर बैठक करते हु
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय से करीब 150 फुट दूर पार्क में हुए सद्बुद्धि हवन का असर एक घंटे बाद ही देखने को मिला। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच चल रही खींचतान और दो पक्ष में बंटे पार्षद एक साथ विकास कार्य पर मंथन करते दिखे। करीब सात माह बाद उपप्रधान सविता टुटेजा दोपहर डेढ़ बजे अपने पक्ष के पार्षदों के साथ प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में पहुंचीं। यहां पर प्रधान-उपप्रधान और पार्षदों ने एक साथ बैठक की। इसके अलावा एकजुटता दिखाने के लिए फोटो भी करवाए।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में हुई बैठक में पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य के नाम पर भी मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि पार्षद रमेश गिल्होत्रा के नाम पर मुहर लग चुकी है। सर्वसम्मति से मंगलवार को चुना जा सकता है। इसको लेकर मंगलवार को बैठक रखी गई है। इससे पहले 30 जनवरी को बैठक हुई थी लेकिन हंगामे के चलते 6 फरवरी को वोटिंग का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

पार्षदों ने दूर करवाए प्रधान-उपप्रधान के गिले शिकवे
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच हाउस चुने जाने के बाद से ही मनमुटाव चल रहा था। लेकिन जुलाई माह में दोनों का एक-दूसरे के प्रति विरोध खुलकर सामने आ गया था। इसके बाद पार्षदों के भी दो धड़े बंट गए थे। बताया जा रहा है कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए तीन पार्षदों ने ही अहम भूमिका निभाई है। दोनों को आमने-सामने बिठाकर गिले-शिकवे दूर करवाएं हैं। इसके अलावा अब जल्द प्रधान खिंची विधायक दुड़ाराम के साथ भी दिख सकते हैं। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने विधायक दुड़ाराम से भी दूरी बनाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल के लिए चुने जा सकते हैं गिल्होत्रा
पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर चर्चा है कि पार्षद रमेश गिल्होत्रा को एक साल के लिए सर्वसम्मति से चुना जा सकता है। इसके बाद 6-6 माह के लिए पार्षद अर्जुन कटारिया और किरण बाला को मौका मिल सकता है।

कुर्सी हटाने के लिए प्रधान हुए थे जमकर उपप्रधान के खिलाफ
उपप्रधान सविता टुटेजा विधायक दुड़ाराम की करीबी मानी जाती है। विधायक का नगर परिषद में हस्तक्षेप भी सबसे ज्यादा माना जाता है। सविता को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुनने के लिए विधायक दुड़ाराम की अहम भूमिका थी। उपप्रधान सविता की कुर्सी प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कक्ष में लगाई गई। मगर इसको लेकर प्रधान खिंची खुश नहीं थे और जुलाई माह में अनुसूचित जाति आयोग को पत्र तक लिख डाला। इसके बाद उपप्रधान के लिए अलग से कमरा तैयार हुआ और वहां कुर्सी लगाई गई।


हमारे में मनमुटाव पहले भी नहीं था और अब भी नहीं है। शहर का विकास मिलजुल कर करेंगे। पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य सर्वसम्मति से चुना जाएगा, कितने समय के लिए होगा इसका मौके पर ही फैसला लिया जाएगा।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed