फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The haste in harvesting the crop is taking a heavy toll on the farmers

फसल काटने में की गई जल्दबाजी किसानों पर पड़ रही भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The haste in harvesting the crop is taking a heavy toll on the farmers
अनाज मंडी में धान खरीद की प्रक्रिया का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। धान की फसल काटने को लेकर की गई जल्दबाजी किसानों पर भारी पड़ रही है। अनाज मंडी में गीला धान लेकर आने की वजह से किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। 17 प्रतिशत नमी से अधिक होने पर प्रति प्रतिशत एक कट लगता है। प्रति कट 20 रुपये का नुकसान होता है। ऐसे में किसी की किसान की फसल पर पांच तो किसी के सात कट लगने पर 100 से 140 रुपये का प्रति क्विंटल आर्थिक हानि होती है। यही कारण है कि आढ़तियों को बोली करने में भी चार से पांच दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

अधिकांश किसान गीला धान की फसल ट्रॉली में लेकर आते हैं। उसे सुखाने के लिए अब तो अनाज मंडी में जगह भी नहीं मिल रही है। वापस ले जाना भी आसान नहीं है। ऐसे में एक बार नमी बढ़ने के बाद जल्दी धान सुख नहीं रहा है। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान झेलते हुए ज्यादा नमी के साथ ही धान बेचना पड़ रहा है। हाईब्रिड धान की खरीद में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। हाईब्रिड धान मुश्किल से बिक रहा है। अनाज मंडी में बासमती किस्म में मुच्छल, 1121, 1509, 1401 आदि किस्मों की प्राइवेट खरीद हो रही है जबकि सरकार परमल हाईब्रिड धान की खरीद करती है। किसानों व आढ़तियों के अनुसार खरीद प्रक्रिया सुस्ती से चल रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुई एक लाख 72 हजार 427 मीट्रिक टन खरीद
जिले में सात मंडियों व 31 खरीद केंद्रों पर अब तक एक लाख 72 हजार 427 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 19 हजार 180 मीट्रिक टन, हैफेड ने 73 हजार 950 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयरहाउस ने 79 हजार 297 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से एक लाख 917 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है, जो खरीद का 61 प्रतिशत है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 11 हजार 615 मीट्रिक टन, हैफेड ने 43 हजार 851 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस ने 45 हजार 451 मीट्रिक टन धान का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किसानों को भुगतान में मिले 178 करोड़ रुपये
अब तक जिले के किसानों को धान बेचने के बदले में 178 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 17 करोड़ 91 लाख रुपये, हैफेड द्वारा 77 करोड़ 58 लाख रुपये व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा 82 करोड़ 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

कोट
पांच दिन बाद बिकी फसल
मैं पांच दिन पहले अनाज मंडी में धान की फसल लेकर आया था। मगर नमी ज्यादा बता दी गई। पांच दिन बाद मंगलवार को मेरी फसल बिक पाई है।
कृष्ण कुमार, किसान, गांव जांडली कलां।
नमी होने से वापस घर ले गया फसल
छह दिन पहले धान लेकर मंडी में आया था, लेकिन नमी ज्यादा बताई तो वापस घर ले गया। अब मंगलवार को खरीद हो पाई है।
अजीत सिंह, किसान, ढाणी ठोबां।
कोट
धान की खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। 72 घंटे में किसानों को भुगतान मिल रहा है। किसान निर्धारित तिथि को ही मंडी में फसल लेकर आएं। फसल को भी सूखाकर लाएं ताकि बेचने में कोई परेशानी न हो।
महावीर कौशिक, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed