फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The group that arrived for the strike held a gate meeting and appealed to make the movement successful

Fatehabad News: हड़ताल के लिए पहुंचे जत्थे ने गेट मीटिंग कर आंदोलन सफल बनाने की अपील की

Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The group that arrived for the strike held a gate meeting and appealed to make the movement successful
फतेहाबाद। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से हड़ताल का आह्वान करते राज्य स्तरीय जत्था। स्त्रोत
फतेहाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राज्यस्तरीय जत्था बुधवार को शहर में पहुंचा। इसका नेतृत्व जिला सचिव रामनिवास शर्मा, ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। जत्थे ने विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग कर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


जत्थे में शामिल कर्मियों ने राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल, नगरपालिका, बिजली बोर्ड, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित उपायुक्त कार्यालय पर चल रहे पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के धरने पर गेट मीटिंग की। कर्मचारी नेताओं ने संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर मजदूर, कर्मचारी और किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड बनाने से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और नौकरी की सुरक्षा खत्म होगी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव कृष्ण नैन, पूर्व महासचिव नरेश कुमार, कपिल सिरोही, सुनीता कालीरमन, नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, जेई डिप्लोमा एसोसिएशन से हरमीत सिंह, अध्यापक संघ से देसराज माचरा और सुरजीत दुसाद ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed