फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The government has reduced GST for the benefit of traders and common people: Vipul

सरकार ने व्यापारियों व आम लोगों के हितों के लिए जीएसटी को कम किया है : विपुल

Sun, 21 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The government has reduced GST for the benefit of traders and common people: Vipul
अग्रसेन भवन भट्टू मंडी में अग्रवाल सभा की ओर से सामाजिक एवं व्यापारिक चर्चा के लिए एक कार्यक्रम
भट्टू कलां। भट्टमंडी की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सम्मान में अग्रवाल सभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा ने की। अग्रवाल सभा भट्टूमंडी प्रधान ब्रह्मानंद गोयल, सतीश गोयल ने मंत्री विपुल गोयल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों व आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी को कम किया है
विज्ञापन

इस दौरान अग्रवाल सभा ने मंत्री गोयल से सरकार द्वारा 2.5 प्रतिशत दामी दिलवाने की मांग रखी। वहीं विवाह शादी सहित अन्य कार्यक्रमों के दौरान अग्रवाल धर्मशाला में आने वाले वाहनों के लिए बस स्टैंड में पार्किंग स्थल की मांग रखी। मूंगफली की सरकारी खरीद भट्टूमंडी की जाने की मांग रखी। भट्टूमंडी की जर्जर सड़कों का निर्माण करवाया जाए आदि मांग की गई। इस पर मंत्री ने उनकी मांगे सरकार से कह कर पूरी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से अब व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा। मंत्री ने 11 लाख रुपये की राशि अग्रवाल धर्मशाला में जनरेटर के लिए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अग्रवाल सभा प्रधान ब्रह्मानंद गोयल, सीएम विंडो एक्टिवेटर सतीश गोयल, वाईस चेयरमैन बंसीलाल, विनय बंसल, संजय चाहरवाला, प्रमोद, पंकज गर्ग, अजय बंसल, दिनेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed