फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The girls beat the boys in the twelfth

बारहवीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Thu, 05 Jun 2014 11:59 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 05 Jun 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन

ये रहा ग्रामीण और शहरी रिजल्ट

विज्ञापन

बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में ग्रामीण इलाकों में 3534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 2418 बच्चे पास हुए। कुल 75.04 फीसदी रिजल्ट आया। वहीं, शहरी इलाकों की अगर बात की जाए तो 6154 विद्यार्थियों  ने परीक्षा दी, जिसमें 4618 ही पास हो सके। कुल 68.42 फीसदी रिजल्ट आया।

लड़कियां रहीं आगे
बारहवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 5534 छात्र बैठे, इनमें 3618 ही उत्तीर्ण हो सके। जिले में लड़कों के पास होने का प्रतिशत कुल 65.68 रहा। वहीं, जिले में कुल 4154 लड़कियों नेे परीक्षा दी थी, जिसमें 3418 ही पास हो सकी। लड़कियों का प्रतिशत 82.28 रहा।
विज्ञापन



सरकारी स्कूलों ने किया निराश
जिले में प्राइवेट स्कूलों का परीक्षा परिणाम सरकारी से बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों में जहां 5059 बच्चों ने परीक्षा दी और 3500 बच्चे ही पास हो सके। जिले में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 69.18 फीसदी रहा। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में 4941 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 3388 बच्चे ही पास हो सके। जिले में कुल प्रतिशत 76.29 बच्चे ही पास हो सके। वहीं, एडेड स्कूलों में 188 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 148 बच्चे ही पास हो सके। कुल प्रतिशत 78.72 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed