फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The girl's kidnapping attempt, pushed from the roof

लड़की के अपहरण का प्रयास, छत से दिया धक्का

Mon, 01 Dec 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत एक गांव से फिल्मी स्टाइल में घर में घुस कर एक लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया, परिजनों के आने पर आरोपी लड़की को लेकर छत पर गया और वहां से उसे नीचे धक्का दे दिया। छत से गिरने पर लड़की के पैर में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन


लड़की को फेंकने के बाद युवक भी छत से कूद गया और लड़की को उठाकर भागने लगा। ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी लड़की को खेत में पानी के खाल के पास छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपी स्कूल आते-जाते समय लड़की के साथ छेड़छाड़ करता रहता था और उसका पीछा करता था। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस को दिए बयान में पीड़ित दसवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि उसके पीछे गांव का ही एक युवक पड़ा हुआ था, वह काफी समय से स्कूल से आते-जाते समय उसे छेड़ता था, और उसका पीछा किया करता था। जिसका पीड़ित लड़की ने कई बार विरोध किया और परिजनों को भी बताया।

परिजनों ने इसको लेकर पंचायत भी कराई थी, परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शनिवार रात को जब लड़की के भाई और पिता घर पर नहीं थे, लड़की अपने कमरे में अपनी मां के साथ कमरे में सोई हुई थी।

आरोपी छत के रास्ते सीढ़ियों से होता हुआ कमरे तक आया और दरवाजा खटखटाया। आहट होने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसकी मां को धक्का दिया और गला दबाने का प्रयास किया। उसने बीच-बचाव किया तो आरोपी उसका हाथ पकड़ कर छत पर ले गया और वहां से उसे नीचे धक्का दे दिया।

इस बीच उसकी मां भी छत पर आ गई तो वह भी छत पर से कूद गया। लड़की की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा होने लगे और उसके घर की ओर दौड़ पड़े। उधर छत से फेंकने के कारण लड़की के पैर में फ्रेक्चर हो गया।

आरोपी ने लड़की को उठा लिया और खेतों की ओर दौड़ पड़ा, जब ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो वह लड़की को खेत में बने पानी के खाल में फेंक कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची लड़की की मां और ग्रामीणों ने घायल लड़की को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, और पुलिस को सूचना दी।


क्या कहते हैं अधिकारी

एक युवक लड़की के घर घुस आया था और जबरदस्ती लड़की को ले जाने का प्रयास किया, लड़की को छत से धक्का देने के बाद खुद भी कूद गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लड़की को संभाला और उसे अस्पताल ले आए। लड़की के बयान दर्ज कर लिए गये हैं और जल्द ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed