{"_id":"69b5a3aa5fde6447df0c4ead","slug":"the-gate-opened-and-people-rushed-to-get-their-tickets-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150152-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेट खुला और पर्ची कटवाने के लिए दौड़ पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेट खुला और पर्ची कटवाने के लिए दौड़ पड़े लोग
Sat, 14 Mar 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन मे लगने के लिए दौडते महिला बुजुर्ग व बच्चे। वीडियाग्रैब।
फतेहाबाद/भूना/टोहाना। गैस सिलिंडरों की बढ़ती मांग के कारण रोजाना गैस एजेंसी के बाहर पर्ची कटवाने के लिए उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस को एजेंसियों पर तैनात करना पड़ा है।
मॉडल टाउन स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। वहीं टोहाना की एक गैस एजेंसी में गेट खुलते ही पर्ची कटवाने के लिए भगदड़ मच गई। लोग जल्द नंबर लगवाने के लिए बुकिंग खिड़की की तरफ दौड़ पड़े। गोरखपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और रिफिल के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
एजेंसी के बाहर दोपहर से ही लंबी लाइनें लग गईं। कई जगह उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित कर लाइन में लगवाया और नियमों के अनुसार पर्ची और सिलिंडर का वितरण कराया। एजेंसी संचालिका सीमा देवी ने बताया कि शनिवार को 360 सिलिंडरों से भरी गाड़ी पहुंची है।
विज्ञापन
जैसे ही इसकी सूचना लोगों तक पहुंची वे पर्ची कटवाने और सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा। कुछ उपभोक्ताओं ने एक से अधिक सिलिंडर लेने की भी कोशिश की। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है और नियमित सप्लाई जारी है।
दूसरी तरफ गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने भी शहर में कई जगह छापे मारे। इस दौरान मिठाई, चाय की दुकान और नमकीन भंडार से एक-एक घरेलू सिलिंडर बरामद हुए। इसके अलावा पपीहा पार्क के सामने 20 से अधिक रेहड़ियों में घरेलू सिलेंडर का अवैध तौर पर इस्तेमाल होते मिला।
फतेहाबाद के लहरियां, भिरड़ाना और भूना क्षेत्र में भी गैस सिलिंडरों की मांग बढ़ने से पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ रही है। स्थानीय प्रशासन ने उपभोक्ताओं से संयम रखने और नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।
-
15 हजार श्रद्धालुओं के लिए लकड़ी चूल्हों पर तैयार हो रहा खाना
सिरसा रोड पर अनाजमंडी में डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास रविवार को प्रवचन करेंगे। सत्संग समारोह में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सेवादार हरभजन सिंह ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए चूल्हे पर लकड़ियों से लंगर तैयार किया जा रहा है। सेवादार लंगर तैयार करने में जुटे हुए हैं।
-- -- -- -- -- --
पपीहा पार्क के सामने मार्केट में घरेलू गैस सिलिंडराें का इस्तेमाल
पपीहा पार्क के सामने फास्टफूड मार्केट है जहां पर 30 से ज्यादा रेहड़ियां लग रही हैं। यहां पर 20 से ज्यादा रेहड़ियों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का शनिवार को भी इस्तेमाल होता हुआ मिला। एक रेहड़ी संचालक ने बताया कि वह 1300 रुपये में सिलिंडर लेकर आया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया है। तीन घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल कॉमर्शियल तौर पर किया जा रहा था।